लाइव न्यूज़ :

संसदीय लोकतंत्र का आधार विधायिका है: योगी

By भाषा | Updated: January 29, 2021 21:42 IST

Open in App

लखनऊ, 29 जनवरी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि संसदीय लोकतंत्र का आधार विधायिका है और सशक्त तथा समर्थ विधायिका लोकतंत्र की जड़ों को शक्तिशाली बनाती है।

उन्होंने कहा कि सशक्त और समर्थ विधायिका के लिए सदस्यों द्वारा सदन में प्रभावी संवाद आवश्यक है।

मुख्यमंत्री ने विधान परिषद के सदस्यों के विदाई समारोह में कहा कि सदस्यों के आने-जाने का क्रम निरन्तर बना रहता है। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान सदस्यों द्वारा दायित्वों का निर्वाह जिस निष्ठा, समर्पण, लगन और ईमानदारी के साथ किया जाता है, उससे समाज का जो भला होता है, वही कार्यकाल को स्मरणीय बनाता है।

योगी ने विधान परिषद का कार्यकाल समाप्त होने वाले सदस्यों कांति सिंह, केदारनाथ सिंह, डॉ0 यज्ञदत्त शर्मा, डॉ0 असीम यादव, चेत नारायण सिंह, जगवीर किशोर जैन, सभापति विधान परिषद रमेश यादव और अन्य सदस्यगण आशु मलिक, रामजतन राजभर, वीरेन्द्र सिंह, साहब सिंह सैनी, धर्मवीर सिंह, अशोक प्रदीप कुमार जाटव के सदन में योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ तथा दीर्घ जीवन की कामना की।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानमण्डल के उच्च सदन, विधान परिषद ने देश में विधायिका की गरिमा के मानदण्ड स्थापित किए हैं।

योगी ने कहा कि देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश का विधानमण्डल देश का सबसे बड़ा विधानमण्डल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा