लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस को भीतर से कमजोर कर रहे हैं नेतृत्व पर सवाल करने वाले नेता: खड़गे

By भाषा | Updated: November 19, 2020 21:04 IST

Open in App

बेंगलुरू, 19 नवंबर पूर्व केंद्रीय मंत्री मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिहार विधानसभा में कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पार्टी नेतृत्व पर सवाल खड़े कर रहे नेताओं पर निशाना साधते हुए बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि ये लोग भीतर से पार्टी को कमजोर कर रहे हैं।

पार्टी नेतृत्व को सहयोग देने की जरूरत पर जोर देते हुए कांग्रेस नेता खड़गे ने यह भी कहा, ‘‘हमें एकजुट होकर लड़ना पड़ेगा। मुझे दुख हुआ है कि कुछ नेताओं ने पार्टी और नेतृत्व के खिलाफ बात की है।’’

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि एक तरफ भाजपा और आरएसएस हैं और दूसरी तरफ कुछ ऐसे लोग हैं जो भीतर से ही कांग्रेस की जड़े खोद रहे हैं।

खड़गे का यह बयान उस वक्त आया है जब बिहार चुनाव में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के बाद वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने नेतृत्व की आलोचना करते हुए कहा था कि ऐसा लगता है कि कांग्रेस की हार को नियति मान लिया गया है।

उल्लेखनीय है कि बिहार के हालिया विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की घटक कांग्रेस सिर्फ 19 सीटों पर सिमट गई, जबकि उसने 70 सीटों पर चुनाव लड़ा था। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन के सत्ता से दूर रह जाने का एक प्रमुख कारण कांग्रेस के इस निराशाजनक प्रदर्शन को भी माना जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'