तृणमूल कांग्रेस में समस्या का सामना कर रहे नेता कांग्रेस में लौट सकते हैः अधीर चौधरी

By भाषा | Published: November 13, 2020 01:36 AM2020-11-13T01:36:17+5:302020-11-13T01:36:17+5:30

Leaders facing problem in Trinamool Congress can return to Congress: Adhir Chaudhary | तृणमूल कांग्रेस में समस्या का सामना कर रहे नेता कांग्रेस में लौट सकते हैः अधीर चौधरी

तृणमूल कांग्रेस में समस्या का सामना कर रहे नेता कांग्रेस में लौट सकते हैः अधीर चौधरी

कोलकाता, 12 नवंबर पश्चिम बंगाल कांग्रेस प्रमुख अधीर रंजन चौधरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि जो लोग तृणमूल कांग्रेस में समस्या का सामना कर रहे हैं वे मूल कांग्रेस पार्टी में लौट आएं।

राज्य के मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुवेंदु अधिकारी पार्टी के बैनर के बिना पूर्वी और पश्चिमी मिदनापुर जिलों में जनसभाएं कर रहे हैं। इसके बाद चौधरी की यह टिप्पणी आई है।

चौधरी की यह टिप्पणी अहम है क्योंकि बंगाल की सत्ता से अरसे पहले बाहर होने वाली कांग्रेस 2021 के विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रही है।

पश्चिम बंगाल कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर पेज पर चौधरी ने याद दिलाया कि तृणमूल कांग्रेस का जन्म कांग्रेस पार्टी से ही हुआ है।

लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता ने कहा, " तृणमूल की कोई राजनीतिक पहचान नहीं है। अगर कोई तृणमूल में समस्या का सामना कर रहा है तो कांग्रेस पार्टी के दरवाजे उसके लिए खुले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Leaders facing problem in Trinamool Congress can return to Congress: Adhir Chaudhary

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे