महामारी के दौरान नेता व कार्यकर्ता मानव सेवा में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दे रहे हैं: दिल्ली भाजपा

By भाषा | Published: April 29, 2021 11:33 PM2021-04-29T23:33:41+5:302021-04-29T23:33:41+5:30

Leaders and activists are contributing their best in human service during the epidemic: Delhi BJP | महामारी के दौरान नेता व कार्यकर्ता मानव सेवा में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दे रहे हैं: दिल्ली भाजपा

महामारी के दौरान नेता व कार्यकर्ता मानव सेवा में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दे रहे हैं: दिल्ली भाजपा

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल दिल्ली प्रदेश भाजपा ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान उसके नेता एवं कार्यकर्ता ‘मानव सेवा’ में जुटे हुए हैं। इससे पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक वरिष्ठ नेता ने पार्टी के प्रदेश नेतृत्व की आलोचना की थी।

भाजपा ने एक बयान में कहा, “ उत्पन्न खतरों एवं सहयोगियों को खोने के बावजूद, दिल्ली भाजपा के नेता और कार्यकर्ता मानव सेवा के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दे रहे हैं।

बयान में कहा गया है कि अनेक पार्टी कार्यकर्ता कोविड पीड़ित परिवारों के साथ ही श्रमिकों एवं निम्न आय वर्ग के लोगों के लिये रसोई चला रहे हैं तो कुछ अन्य लोगों को दवायें एवं ऑक्सीजन उपलब्ध कराने का भरसक प्रयास कर रहे हैं तो पार्टी सोशल मीडिया पर भी सक्रिय जन जागरण अभियान चला रही है।”

बयान में बताया गया है कि पार्टी ने लोगों के बीच टीकाकरण को प्रोत्साहित करने के लिए 'मेरा बूथ कोरोना मुक्त’’ अभियान शुरू किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Leaders and activists are contributing their best in human service during the epidemic: Delhi BJP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे