लाइव न्यूज़ :

नेता प्रतिपक्ष कटारिया ने युवाओं के टीकाकरण पर मुख्यमंत्री गहलोत की घोषणा का स्‍वागत किया

By भाषा | Updated: April 25, 2021 21:37 IST

Open in App

जयपुर, 25 अप्रैल राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने युवाओं का टीकाकरण सरकारी खर्च पर करवाने की मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत की घोषणा का स्‍वागत करते हुए उनका आभार व्‍यक्‍त किया है।

गहलोत ने रविवार को घोषणा की कि राज्‍य में 18 साल से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण राज्‍य सरकार अपने खर्च पर करवाएगी एवं वह इस पर लगभग 3000 करोड़ रुपये खर्च करेगी। मुख्यमंत्री के अनुसार राज्‍य सरकार ने एक मई से शुरू होने वाले टीकाकरण के लिए दवा कंपनियों को आर्डर देना शुरू कर दिया है।

नेता प्रतिपक्ष कटारिया ने इसे स्‍वागतयोग्‍य कदम बताया। उन्‍होंने एक बयान में कहा,‘‘ राजस्थान सरकार ने राज्‍य के 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के सभी लोगों को नि:शुल्क टीका लगवाने का फैसला किया है जिसका मैं स्वागत करता हूँ। इसके लिए मैं मुख्‍यमंत्री को धन्‍यवाद देता हूं एवं उनके प्रति आभार व्‍यक्‍त करता हूं। हम चाहते हैं कि जल्‍द से जल्‍द राज्‍य में टीकाकरण शुरू हो।’’

कांग्रेस के प्रदेशाध्‍यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा ने इस मामले को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्‍होंने ट्वीट किया,‘‘कोरोना वायरस के इस विकट समय में भले ही केंद्र सरकार सबके लिए मुफ़्त टीके के अपने वादे से मुकर गई हो लेकिन राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने जनभावना के अनुरूप 18-45 वर्ष के युवाओं के लिए निशुल्क टीकाकरण का एतिहासिक निर्णय किया है।’’

डोटासरा ने भी इस फैसले के लिए मुख्‍यमंत्री गहलोत का आभार जताया है। राज्‍य में 18 से 45 वर्ष की आयु वर्ग के करीब 3 करोड़ 75 लाख व्यक्ति हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी