लाइव न्यूज़ :

दिग्गज स्टील कारोबारी लक्ष्मी मित्तल के छोटे भाई प्रमोद धोखाधड़ी के शक में गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 24, 2019 11:43 IST

जीआईकेआईएल की स्थापना 2003 में हुई थी। इस कंपनी का प्रबंधन प्रमोद मित्तल की ग्लोबल स्टील होल्डिंग्स एवं एक स्थानीय कंपनी (केएचके) मिलकर करती है। इस मामले में महाप्रबंधक प्रमेश भट्टाचार्य एवं पर्यवेक्षी बोर्ड के एक अन्य सदस्य को भी गिरफ्तार किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रमोद मित्तल 2003 से इस संयंत्र का सह-प्रबंधन कर रहे हैं।सेरहैटलिक के मुताबिक दोषी पाये जाने पर गिरफ्तार संदिग्धों को 45 साल तक की जेल की सजा हो सकती है।

दिग्गज इस्पात कारोबारी लक्ष्मी मित्तल के अनुज एवं भारतीय उद्योगपति प्रमोद मित्तल को बुधवार को बोस्निया में गिरफ्तार कर लिया गया। उन पर धोखाधड़ी एवं 'ताकत के दुरुपयोग' के संदेह हैं। एक अभियोजक ने यह जानकारी दी। यह मामला उत्तरपूर्वी शहर लुकावाक में कोकिंग संयंत्र के परिचालन से संबंधित है।

प्रमोद मित्तल 2003 से इस संयंत्र का सह-प्रबंधन कर रहे हैं। इस संयंत्र में करीब 1,000 कर्मचारी कार्यरत हैं। अभियोजक काजिम सेरहैटलिक ने संवाददाताओं को बताया, ''अभियोजन के आदेश पर पुलिस ने जीआईकेआईएल के पर्यवेक्षी बोर्ड (सुपरवाइजरी बोर्ड) के अध्यक्ष प्रमोद मित्तल को गिरफ्तार कर लिया।''

जीआईकेआईएल की स्थापना 2003 में हुई थी। इस कंपनी का प्रबंधन प्रमोद मित्तल की ग्लोबल स्टील होल्डिंग्स एवं एक स्थानीय कंपनी (केएचके) मिलकर करती है। इस मामले में महाप्रबंधक प्रमेश भट्टाचार्य एवं पर्यवेक्षी बोर्ड के एक अन्य सदस्य को भी गिरफ्तार किया गया है।

अभियोजन ने कहा कि उन पर 'संगठित अपराध और उल्लेखनीय रूप से शक्ति के दुरुपयोग एवं आर्थिक अपराध' करने के संदेह हैं। सेरहैटलिक के मुताबिक दोषी पाये जाने पर गिरफ्तार संदिग्धों को 45 साल तक की जेल की सजा हो सकती है। संदिग्धों को बुधवार को एक न्यायाधीश के समक्ष पेश किया जाएगा। 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब