लाइव न्यूज़ :

Lawrence Bishnoi gang: लॉरेंस विश्नोई गैंग ने 20 बार दी धमकी?, दोस्त ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को बुलेटप्रूफ लैंड क्रूजर गाड़ी की गिफ्ट

By एस पी सिन्हा | Updated: November 27, 2024 16:21 IST

Lawrence Bishnoi gang: हथियारों की जांच के लिए सिक्योरिटी चेकिंग मशीनें लगाई गई हैं। 19 नवंबर को पाकिस्तान के एक मोबाइल नंबर से उन्हें कॉल, मैसेज और ऑडियो के जरिए धमकियां मिलीं।

Open in App
ठळक मुद्देदोस्त प्रकाश जी ने 15 दिनों के भीतर इस गाड़ी को विदेश से मंगवाया है।पप्पू यादव को अब तक 20 बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। आवास अर्जुन भवन की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

Lawrence Bishnoi gang: लॉरेंस विश्नोई गैंग की ओर से कथित तौर पर मिली धमकी के बाद बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के एक करीबी दोस्त ने बुलेटप्रूफ लैंड क्रूजर गाड़ी गिफ्ट की है। यह गाड़ी उनके पूर्णिया स्थित अर्जुन भवन कार्यालय पहुंची, तो उसे देखने के लिए भीड़ जुट गई। बताया जाता है कि यह गाड़ी रॉकेट लॉन्चर हमलों तक को झेलने में सक्षम है। पप्पू यादव का दावा है कि जब तक वह इस गाड़ी में रहेंगे, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित रहेगी। उन्होंने कहा कि उनकी जान की सलामती को देखते हुए उनके दोस्त प्रकाश जी ने 15 दिनों के भीतर इस गाड़ी को विदेश से मंगवाया है।

पप्पू यादव को अब तक 20 बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। इसके बाद उनके आवास अर्जुन भवन की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। हथियारों की जांच के लिए सिक्योरिटी चेकिंग मशीनें लगाई गई हैं। वहीं 19 नवंबर को पाकिस्तान के एक मोबाइल नंबर से उन्हें कॉल, मैसेज और ऑडियो के जरिए धमकियां मिलीं। धमकी देने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया।

उर्दू में लिखे मैसेज में उन्हें रॉकेट लॉन्चर से उड़ाने की धमकी दी गई। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नेटवर्क हाल के दिनों में कई हाई-प्रोफाइल धमकियों और हमलों में शामिल रहा है। बिश्नोई गैंग द्वारा लगातार मिल रही धमकियों ने पप्पू यादव की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 22 नवंबर को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव को पाकिस्तान के वाट्सएप नंबर से धमकी भरा मैसेज मिला। कॉल में धमकी देने वाले ने कहा कि गोल्डी भाई ने कहा है, इससे 5 करोड़ मांगो। नहीं देगा तो मार दो।

पप्पू यादव ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि आरएसएस प्रमुख, कंगना रनौत, भाजपा के कई मंत्रियों और विधायकों को ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा दी गई है, लेकिन मेरी सुरक्षा बढ़ाने पर सरकार मौन है। पप्पू यादव ने कहा कि सरकार को मेरी सुरक्षा से कोई मतलब नहीं है, लेकिन हमें तो मतलब है। हमें तो परहेज लेना पड़ेगा। अपना कर्म तो करना पड़ेगा। सरकार को फ्रिक नहीं है, लेकिन हमारे दोस्त को हमारी फिक्र है।

टॅग्स :पप्पू यादवहरियाणाबिहारदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'