लाइव न्यूज़ :

कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने किया सभी HC के जजों से अनुरोध, कहा- कोर्ट से तारीख नहीं इंसाफ चाहते हैं

By संतोष ठाकुर | Updated: November 21, 2019 08:31 IST

मोदी सरकार ने अनावश्यक कानूनों को भी खत्म करने का वादा किया था और उस पर कार्य करते हुए करीब 15 सौ पुराने कानूनों को रद्द भी किया गया है.

Open in App
ठळक मुद्दे10 साल या इससे अधिक पुराने मामलों का त्वरित निपटारा सुनिश्चित किया जाए. सभी दीवानी और फौजदारी मामलों का निपटारा होना चाहिए.

कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बुधवार को देश के सभी उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों से आग्रह किया कि वे अपने यहां की अदालतों में लंबित पड़े 10 साल या इससे अधिक पुराने मामलों का त्वरित निपटारा सुनिश्चित करें. लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान बसपा के दानिश अली, तृणमूल कांग्रेस की शताब्दी रॉय और कांग्रेस के के. सुधाकरन के पूरक प्रश्नों के उत्तर में उन्होंने यह टिप्पणी की.

प्रसाद ने संसद में कहा कि अदालत में चल रहे ऐसे मामले जो वहां पर दस साल से अधिक समय से लंबित हैं, उनको लेकर वह सभी राज्य हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिख रहे हैं कि ऐसे मामलों को निपटाया जाए. उन्होंने इसके साथ ही कहा कि फैसला करना अदालत का कार्य है. यह सरकार का कार्य नहीं है. सरकार का काम ढांचागत आधार उपलब्ध कराना है. जिसके लिए केंद्र सरकार अदालतों-राज्य सरकारों के साथ मिलकर कार्य कर रहे हैं.

उन्होंने इसके साथ ही यह भी कहा कि अदालतों में रिक्त पदों की समस्या को देखते हुए आईएएस, आईपीएस और आईएफएस की तर्ज पर एक राष्ट्रीय न्यायिक सेवा भी बनानी चाहिए. प्रसाद ने कहा कि राज्य में अदालतों के उन्नयन के लिए मोदी सरकार लगातार कार्य कर रही है. एक राष्ट्रीय कानून ग्रिड बनाया गया है जिसमें 10 करोड़ ऑर्डर और करीब 12 करोड़ लिए गए अदालती और लंबित मामलो की जानकारी है. जिसे एक क्लिक पर देखा जा सकता है.

मोदी सरकार ने अनावश्यक कानूनों को भी खत्म करने का वादा किया था और उस पर कार्य करते हुए करीब 15 सौ पुराने कानूनों को रद्द भी किया गया है. उन्होंने कांग्रेस सदस्य मनीष तिवारी की ओर से पूछे गए सवाल कि, मोदी सरकार के सत्ता पर आने पर कितने लंबित मामले थे और अब कितने मामले लंबित हैं, पर कहा कि वह इसकी जानकारी हासिल करके उन्हें पत्र लिखेंगे. उन्होंने कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी सरकार बनने के बाद से अदालतों पर बोझ कम करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं.

19,414 अदालत भवन बनाए गए हैं. पश्चिम उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद उच्च न्यायालय की पीठ स्थापित करने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि कानूनी प्रक्रियाओं के पूरा होने के बाद ही यह किया जा सकता है.

सभी मुख्य न्यायाधीशों से यह आग्रह किया

- 10 साल या इससे अधिक पुराने मामलों का त्वरित निपटारा सुनिश्चित किया जाए.- सभी दीवानी और फौजदारी मामलों का निपटारा होना चाहिए.- 50 फीसदी से ज्यादा सजा काट चुके लोगों को जेल से बाहर निकालने से जुड़ी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाना चाहिए.- 25 फीसदी सजा काट चुकी महिला कैदियों को भी छोड़ा जाना चाहिए.

टॅग्स :हाई कोर्टरविशंकर प्रसाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'पत्नी के साथ ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ के लिए पति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता', एमपी हाईकोर्ट का फैसला

कारोबारआधार कार्ड को लेकर रेलवे बोर्ड को फटकार, केरल उच्च न्यायालय ने कहा-इतने सरल मुद्दे पर आप इतना समय ले रहे हैं...

भारतहाईकोर्ट ने ठुकराई पूर्व सीईओ भाटी की एफआरआई रद्द करने की गुहार, 14 साल पुराने भ्रष्टाचार केस में नया अध्याय

भारतशादी से पहले फिजिकल रिलेशन कैसे बना सकते हैं?: शादी का झूठा वादा करके रेप करने के एक मामले में सुप्रीम कोर्ट

भारतDelhi Fire Accident: बीजेपी सांसद रवि शंकर प्रसाद के आवास पर लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप