लाइव न्यूज़ :

यूपी में कानून बेहाल, प्रहरी और पुलिसबल की जरूरत लेकिन योगी सरकार के सर पर पता नहीं कौन सा फ़ितूर सवार हैः प्रियंका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 16, 2019 14:06 IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, ''प्रदेश की कानून व्यवस्था एकदम खराब है। ऐसे में ज़्यादा प्रहरी और पुलिसबल की जरूरत पड़ती है लेकिन भाजपा सरकार के सर पर पता नहीं कौन सा फ़ितूर सवार है ?''

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार को प्रदेश सरकार के विभागीय मंत्री ने कहा था कि किसी भी होमगार्ड को हटाया नहीं जाएगा।प्रदेश के होमगार्ड विभाग के मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि किसी भी होमगार्ड को हटाया नहीं जाएगा।

उत्तर प्रदेश में 25 हजार होमगार्डों को सेवा से हटाए जाने की खबर को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को सवाल किया कि योगी सरकार पर आखिर कौन सा फितूर सवार है जिसके चलते वह इस तरह का कदम उठा रही है।

उन्होंने ट्वीट कर दावा किया, ''भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश में काम कर रहे 25,000 होमगार्डों को दिवाली से कुछ ही दिन पहले नौकरी से निकाल देने का फ़ैसला किया है।" प्रियंका ने कहा, ''प्रदेश की कानून व्यवस्था एकदम खराब है। ऐसे में ज़्यादा प्रहरी और पुलिसबल की जरूरत पड़ती है लेकिन भाजपा सरकार के सर पर पता नहीं कौन सा फ़ितूर सवार है ?''

खबरों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश सरकार 25 हजार होमगार्ड जवानों को हटा रही है। सरकार की दलील है कि वह उच्चतम न्यायालय द्वारा निर्देशित नये भत्तों का भुगतान करने की स्थिति में नहीं है। हालांकि सोमवार को प्रदेश सरकार के विभागीय मंत्री ने कहा था कि किसी भी होमगार्ड को हटाया नहीं जाएगा।

मीडिया में खबर आने के बाद देर शाम सरकार ने इस मुद्दे पर अपने रुख में बदलाव किया और प्रदेश के होमगार्ड विभाग के मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि किसी भी होमगार्ड को हटाया नहीं जाएगा और इस संबंध में उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों से भी बातचीत की हैं। चौहान ने कहा, ''पुलिस विभाग अगर 25 हजार होमगार्डों को हटा रहा है तो होमगार्ड विभाग उन्हें कहीं न कहीं लगा देगा, हो सकता उनके काम के दिन कम हो जायें। ’’ 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशप्रियंका गांधीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)योगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल