लाइव न्यूज़ :

लातेहारः सुरक्षाबल और टीपीसी में भीषण मुठभेड़, एक उग्रवादी ढेर, सर्च ऑपरेशन में एके-47, बड़ी मात्रा में कारतूस बरामद

By एस पी सिन्हा | Updated: December 16, 2020 15:33 IST

झारखंड के लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सेरक पंचायत के निंद्रा गांव में पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़ हुई. इस घटना में करीब दो सौ चक्र गोलियां चली हैं.

Open in App
ठळक मुद्देसूचना मिलते ही पुलिस टीम ने गांव में पहुंच कर छापेमारी अभियान शुरू किया.एक घंटे तक रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही.इलाकों में बीते तीन दिनों से उग्रवादी संगठन की ओर से लगातार पोस्टरबाजी की जा रही थी.

रांचीः झारखंड के लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सेरक पंचायत के निंद्रा गांव स्थित टोंगरी पर आज सुबह सुरक्षाबलों एवं उग्रवादी संगठन टीपीसी के सशस्त्र उग्रवादियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में एक उग्रवादी मारा गया.

इस दौरान एके-47 हथियार समेत अन्य सामान बरामद किये गये हैं. खबर लिखे जाने तक उस नक्सली की शिनाख्त नहीं हो पाई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को उक्त स्थान पर उग्रवादियों के जमे होने की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने गांव में पहुंच कर छापेमारी अभियान शुरू किया.

टोंगरी के ऊपर से पुलिस धीरे धीरे नीचे आने लगी. उग्रवादियों को पुलिस के आने की भनक मिल गई. पुलिस पर उन लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. जवाब में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की. इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलीबारी शुरू की. दोनों तरफ से एक घंटे तक रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही.

दोनों और से करीब दो सौ चक्र गोलियां चली हैं. इसके बाद पुलिस को भारी पड़ता देखकर उग्रवादी जंगलों का लाभ उठाकर भाग निकले. इसके बाद सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने एक उग्रवादी का शव और एक एके- 47 राइफल बरामद किया है. वरीय पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गये हैं. इस अभियान का नेतृत्व झारखंड जगुआर के डीसी कर रहे थे.

सैट व जिला पुलिस बल के जवान भी अभियान में शामिल थे. सर्च ऑपरेशन में पुलिश को एक एके-47, बड़ी मात्रा में जीवित गोलियां, कंबल, जूते, बैग व अन्य सामान मिले हैं. गोलीबारी के बाद पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है. जंगल में पुलिस टीम की ओर से सर्च अभियान लगातार जारी है. उल्लेखनीय है कि जिले के विभिन्न इलाकों में बीते तीन दिनों से उग्रवादी संगठन की ओर से लगातार पोस्टरबाजी की जा रही थी.

टॅग्स :झारखंडनक्सलनक्सल हमलाहेमंत सोरेन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया