लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के छह जिलों में पंचायत समिति के लिए अंतिम चरण का मतदान बुधवार को

By भाषा | Updated: August 31, 2021 14:15 IST

Open in App

राजस्थान के छह जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए तीसरे और अंतिम चरण का मतदान एक सितंबर को सुबह 7.30 से होगा। मतदान शाम 5.30 बजे तक होगा और कुल मिलाकर 25 लाख से अधिक मतदाता वोट डाल सकेंगे।राज्य निर्वाचन आयोग के चुनाव आयुक्त पीएस मेहरा ने कहा कि जयपुर, जोधपुर, भरतपुर, सवाईमाधोपुर, दौसा और सिरोही जिले की 25 पंचायत समितियों के 507 सदस्यों और उनसे संबंधित जिला परिषद सदस्यों के लिए मतदान करवाया जाएगा। 507 पंचायत समिति सदस्यों के लिए 1772 उम्मीदवारों ने दावेदारी पेश की, जबकि सात उम्मीदवारों को निर्विरोध चुन लिया गया है। तीसरे चरण में 3547 मतदान केंद्रों पर 25 लाख 78 हजार 470 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। तीसरे चरण में 11 हजार से ज्यादा ईवीएम मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मतगणना 4 सितंबर को प्रातः 9 बजे से सभी जिला मुख्यालयों पर होगी। उन्होंने बताया कि पहले चरण में 62.36 प्रतिशत और दूसरे चरण में 65.88 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMaharashtra Zilla Parishad, Panchayat Samiti Election Results 2026: बीजेपी 30 पंचायत समितियों पर आगे, एनसीपी का 20 पर दबदबा, कांग्रेस का खुला खाता

भारतMaharashtra Zilla Parishad, Panchayat Samiti Election Results 2026: भारी मतदान के बाद महायुति की नज़रें दबदबे पर, वोटों की गिनती जारी

भारतमहाराष्ट्र में 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को और 7 फरवरी को मतगणना, आदर्श आचार संहिता लागू

भारतमहाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव 2025ः 246 नगरपालिका परिषद और 42 नगर पंचायत पर 2 दिसंबर को मतदान, 3 दिसंबर को मतगणना, 1.07 करोड़ मतदाता और 13,355 मतदान केंद्र

भारतपंजाब जिला परिषद-पंचायत समिति चुनाव 2025ः 14 दिसंबर को पड़ेंगे वोट और 17 दिसंबर को मतगणना

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर