लाइव न्यूज़ :

बीते चार साल में मध्य प्रदेश रेलवे पर 21,000 करोड़ रुपये खर्च, केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल ने की ये नई घोषणा

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: March 18, 2018 00:54 IST

केंद्रीय रेल मंत्री पियूष गोयल ने कहा कि हमारी सरकार साल 2018-19 में मध्य प्रदेश रेलवे पर करीब 6,300 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

Open in App

इंदौर, 18 मार्च। केंद्रीय रेल मंत्री इन दिनों मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि हमारे शासन में 2014 से 2019 के बीच करीब 21 हजार करोड़ रुपये मध्य प्रदेश रेलवे के विकास कार्यों में खर्च किए गए हैं। इनमें से औसतन हर साल 4,206 करोड़ रुपये हर रेलवे के विकास के लिए मध्यप्रदेश में खर्च किए गए थे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार साल 2018-19 में मध्य प्रदेश रेलवे पर करीब 6,300 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

इसके अलावा पीयूष गोयल ने घोषणा करते हुए कहा कि उज्जैन और वाराणसी के बीच ‘महाकाल एक्सप्रेस’ नाम से नई रेलगाड़ी का संचालन शुरू किया जाएगा। यह देश के दो प्रमुख ज्योतिर्लिंगों को आपस में जोड़ने का काम करेगी। हालांकि, उन्होंने इस बारे में नहीं बताया कि यह ट्रेन कब से शुरू की जाएगी। उन्होंने पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, पिछली सरकार मतदाताओं को भ्रम में रखने के लिये रेल परियोजनाओं को सालों तक अटका कर रखती थी। इसका नतीजा यह हुआ कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब सरकार संभाली तो देश भर में कुल 450 रेल परियोजनाएं आधी-अधूरी पड़ी थीं। इनमें से कई परियोजनाओं के लिये बजट का अभाव था। 

इसके बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय मंत्री गोयल को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस सारी घोषणाओं से प्रदेश के विकास को एक नई दिशा मिलेगी। इससे पहले गोयल ने उज्जैन स्थित प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में पूचा-अर्चना की। उनके साथ लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और सीएम शिवराज भी मौजूद रहे।

टॅग्स :इंडियन रेलवेपीयूष गोयलशिवराज सिंह चौहानमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत