लाइव न्यूज़ :

Independence Day : सुरक्षा एजेंसियों को किया गया अलर्ट, पाकिस्तान से आतंकी हमले की हो रही है साजिश

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 12, 2021 14:29 IST

भारत आने वाले 15 अगस्त को अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मानने जा रहा है लेकिन कुछ आतंकी संगठन इस दिन को बर्बाद करने की साजिश में लगे हुए हैं । सूत्रों के अनुसार सीमा पार से आतंकी हमले की साजिश रच रहे हैं ।

Open in App
ठळक मुद्देस्वतंत्रता दिवस पर आतंकवादी कर सकते हैं हमले की साजिश प्रमुख सुरक्षा एंजेसियों को रखा गया अर्लट पर सूत्रों के अनुसार आंतकी पाकिस्तान से विस्फोटक साम्रगी भारत भेजने की कोशिश कर रहे हैं

दिल्ली : स्वतंत्रता दिवस आने वाला है । साथ ही आतंकवादियों की नापाक मंसूबे भी बढ़ने लगते हैं । भारत को नुकसान पहुंचाने के लिए  आंतकवादी लगातार कोशिश कर रहे हैं इसलिए सुरक्षा एंजेसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है । नए खुफिया इनपुट से पता चला है कि पाकिस्तान स्थित आंतकी संगठनों ने सुरक्षा प्रतिष्ठानों, अग्रिम चौकियों को निशाना बनाने के लिए विस्तृत योजना बनाई है और साथ ही देस में हथियार और गोला-बारूद भेज रहे हैं । 

कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ साझा किए खुफिया इनपुट में कहा गया कि लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद सहित कई आतंकवादी संगठन 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के आसपास बड़ी आतंकी हमले की साजिश रच रहे हैं । कश्मीर से लेकर दिल्ली तक सुरक्षा एजेंसियों को आतंकी खतरों की आशंका में पिछले हफ्ते से हाई अलर्ट पर रखा गया है । 

 खुफिया इनपुट में कहा गया कि हथियारों और गोला बारूद सहित आतंकवादियों को भारतीय क्षेत्र में घुसाने की कोशिश की जा सकती है । प्रमुख प्रतिष्ठानों,सुरक्षा प्रतिष्ठानों,अग्रिम चौकी और रक्षा बलों को निशाने पर लिया गया है । सूत्रों ने चेतावनी दी है कि हमले के लिए आतंकवादी झूठी आईडी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

इंडिया टुडे की खबर के अनुसार आतंकवादियों ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर हमले की योजना बना रहे हैं । इसके लिए तरह तरह के हथियार,गोला बारूद जैसी सामग्रियों को भारत भेजने की कोशिश की जा रही है जिसका उपयोग सार्वजनिक स्थानों पर विस्फोट के लिए किया जा सकता है ।

इसके अलावा आतंकवादी दो तीन किलोग्राम आरडीएक्स के साथ इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस स्प्रिंग और टॉगल स्विच आधारित प्रेशर मेकैनिज्म या एक प्रिंटेड सर्किट द्वारा भी नुकसान पहुंचा सकते हैं । खतरे को देखते हुए जीआरपी,थाने पुलिस अर्धसैनिक बल और राज्य की खुफिया अधिकारियों को संदिग्ध वस्तु से निपटने के दौरान सतर्क रहने को कहा गया । उन्हें मेटल डिटेक्टरों के उपयोग की भी सलाह दी गई है । 

टॅग्स :स्वतंत्रता दिवसआतंकवादीआतंकी हमलादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?