लाइव न्यूज़ :

दुनिया की सबसे बड़ी सैमसंग फैक्ट्री का आज पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून रहेंगे मौजूद

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: July 9, 2018 10:29 IST

पीएम मोदी के नोएडा आने से पहले सीएम योगी ने खुद जाकर उनकी सुरक्षा और चाक-चौबंद को दुरुस्त कराया।

Open in App

नई दिल्ली, 9 जुलाईः दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल फोन फैक्ट्री का सोमवार को उत्तर प्रदेश के नोएडा में उद्घाटन होगा। नोएडा सेक्टर 81 स्थित सैमसंग कंपनी परिसर में आज द‌क्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन की मौजूदगी में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम शामिल होने के लिए पहले ही दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति भारत पहुंच चुके हैं।

इससे पहले कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मौके पर पहुंचकर सैमसंग कंपनी की नई इकाई के उद्घाटन के लिये की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। आदित्यनाथ दिल्ली से डीएनडी होते हुये सड़क मार्ग से सेक्टर 81 स्थित सैमसंग कंपनी के परिसर में पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति के यहां पहुंचने के कार्यक्रम को देखते हुये सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। 

मुख्यमंत्री ने सैमसंग कंपनी के कार्यक्रम स्थल पर आला अफसरों व कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक की। प्रधानमंत्री के आगमन पर कोई अव्यवस्था ना हो तथा सुरक्षा चाक-चौबंद हो इसके लिए मुख्यमंत्री ने अफसरों को सख्त निर्देश दिए।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने एक वर्ष के अंदर चार बार नोएडा आकर यह मिथक तोड़ दिया है कि नोएडा आने से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की कुर्सी चली जाती है।

Samsung Days Sale:स्मार्टफोन्स पर मिल रहे भारी डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर

Samsung Galaxy S9 Plus: तस्वीरों में देखें इस फोन की खासियत और क्या है नया?

नोएडा जिला प्रशासन के सूत्रों के अनुसार कल शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति नोएडा के सेक्टर 81 स्थित सैमसंग कंपनी की नवनिर्मित दूसरी यूनिट का उद्घाटन करने आ रहे हैं। दोनों नेता पहले दिल्ली में राजघाट स्थित महात्मा गांधी की समाधि पर पहुंचेंगे और उसके बाद नोएडा के लिये रवाना हो जायेंगे।

(भाषा के इनपुट से)

टॅग्स :सैमसंगनरेंद्र मोदीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल