लाइव न्यूज़ :

Landslides in Wayanad: त्रासदी की कहानी- किसी ने परिवार के 16 लोग खोए, किसी की तय थी शादी, जीवन रेखा कही जाने वाली चलियार नदी ही बन गई मौत का दरिया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 4, 2024 15:50 IST

Landslides in Wayanad: केरल के वायनाड जिले में हुए विनाशकारी भूस्खलन ने कई परिवार तबाह कर दिए। कुछ लोगों ने तो अपने सारे परिजनों को खो दिया। ऐसी ही एक महिला हैं 40 वर्षीय कलाथिंगल नौशीबा। विनाशकारी भूस्खलन में कलाथिंगल नौशीबा अपने परिवार के 16 लोगों को खो चुकी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देत्रासदी की कहानी- किसी ने परिवार के 16 लोग खोएजीवन रेखा कही जाने वाली चलियार नदी ही बन गई मौत का दरिया विनाशकारी भूस्खलन में कलाथिंगल नौशीबा अपने परिवार के 16 लोगों को खो चुकी हैं

Landslides in Wayanad: केरल के वायनाड जिले में हुए विनाशकारी भूस्खलन ने कई परिवार तबाह कर दिए। कुछ लोगों ने तो अपने सारे परिजनों को खो दिया। ऐसी ही एक महिला हैं 40 वर्षीय कलाथिंगल नौशीबा। विनाशकारी भूस्खलन में कलाथिंगल नौशीबा अपने परिवार के 16 लोगों को खो चुकी हैं। इसमें उनके पति, दो ननद और उनके दो बच्चे भी शामिल हैं। 

पिछले तीन दिनों से नौशीबा उस अस्पताल के बाहर खड़ी होकर अपनों के शवों की तलाश कर रही हैं जो इस त्रासदी की भेंट चढ़ चुके हैं। चूरलमाला और मेप्पाडी के भूस्खलन से प्रभावित गांवों से मिलने वाले शव इसी अस्पताल लाए जाते हैं। यही कारण है कि नौशीबा अस्पताल के बाहर खड़े होकर अपने लापता परिवार के सदस्यों को ढूंढने की उम्मीद में दिन-रात एक की हुई हैं।

टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार नौशीबा ने बताया है कि मैंने अपना पूरा परिवार खो दिया है। मुझे यहां खड़े होकर यह देखने के लिए इंतजार करना होगा कि क्या उनके शव यहां लाए जाएंगे। उन्होंने बताया है कि भारी बारिश के कारण उनके पिता के साथ घर में 11 परिवार के सदस्य थे। भूस्खलन के बाद पूरा घर बह गया।

केरल में हुई तबाही के बाद सामने आने वाली ये इकलौती कहानी नहीं है। वायनाड जिले में मंगलवार को भीषण भूस्खलन की घटना के बाद से लापता 200 से अधिक लोगों में शामिल बिहार निवासी रंजीत इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाली अपनी शादी से पहले कुछ पैसे कमाने के लिए यहां आए थे। अब, रंजीत की तलाश में उसके चचेरे भाई रवि कुमार यहां पहुंचे हैं। रवि कुमार ने शनिवार को एक टीवी चैनल को बताया कि उनका चचेरा भाई भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में काम कर रहे बिहार के छह लोगों में से एक था। 

बता दें कि केरल में तीन जिलों के लोगों के लिए जीवन रेखा कही जाने वाली चलियार नदी 30 जुलाई को वायनाड में हुए भूस्खलन के बाद तबाही की खौफनाक प्रतीक बन गई है। कुल 169 किलोमीटर लंबी यह नदी वायनाड, मलप्पुरम और कोझिकोड में बसे लोगों के लिए कई पीढ़ियों से जीवन का आधार रही है, लेकिन अब इसका शांत पानी दुखों का प्रतीक बन गया है, जिसमें भूस्खलन के बाद लापता हुए कई लोगों के शव मिले हैं। पश्चिमी घाट में दो प्रमुख सहायक नदियों के संगम से बनी यह नदी आपदा में जान गंवाने वाले अधिकतर लोगों के शवों को अपने साथ बहाकर ले गई। नौसेना, पुलिस, अग्निशमन एवं बचाव दल तथा राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) सहित विभिन्न एजेंसी एवं स्थानीय निवासियों के हालिया प्रयासों से शनिवार को नदी से तीन और शव तथा शरीर के 13 अंग बरामद किए गए।

(पीटीआई इनपुट के साथ)

टॅग्स :केरलभूस्खलनबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील