लाइव न्यूज़ :

Land For Job Scam: 5 जनवरी को ईडी के समक्ष पेश नहीं होंगे उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, जानें क्या दिया हवाला

By एस पी सिन्हा | Updated: January 4, 2024 16:23 IST

Land For Job Scam: राजद प्रमुख लालू यादव और तेजस्वी यादव दोनों की ईडी के सामने पेश नहीं हुए थे। दिल्ली और झारखंड के मुख्यमंत्री भी ईडी के सामने पेश नहीं हो रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देईडी के समझ पेश ना होने की वजह उनकी पहले से तय कार्यक्रम को बताया है।22 दिसंबर को पूछताछ के लिए दिल्ली के ईडी कार्यालय में बुलाया था।27 दिसंबर को लालू प्रसाद यादव को भी पूछताछ के लिए ईडी ने दिल्ली स्थित मुख्यालय में बुलाया था।

Land For Job Scam: ईडी के द्वारा 5 जनवरी को पूछताछ के लिए उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को तलब किया गया है। तेजस्वी यादव को ईडी ने दूसरी बार समन भेज कर बुलाया है, लेकिन तेजस्वी ने एक बार फिर जाने से इनकार कर दिया है। तेजस्वी 5 जनवरी को ईडी के समक्ष पेश नहीं होंगे। उन्होंने ईडी के समझ पेश ना होने की वजह उनकी पहले से तय कार्यक्रम को बताया है।

बताया जा रहा है कि तेजस्वी यादव पहले से निर्धारित कार्यक्रम में जुटे हैं, जिसके कारण वह ईडी के समझ पेश नहीं होंगे। दरअसल, जमीन के बदले रेलवे में नौकरी मामले में ईडी ने तेजस्वी को 22 दिसंबर को पूछताछ के लिए दिल्ली के ईडी कार्यालय में बुलाया था। लेकिन, वह हाजिर नहीं हुए। इसके बाद ईडी ने उन्हें दोबारा समन जारी करते हुए उन्हें 5 जनवरी को पूछताछ के लिए दिल्ली कार्यालय में तलब किया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस बार भी तेजस्वी यादव ईडी के समक्ष पेश नहीं होंगे। बता दें कि इसके पहले 27 दिसंबर को लालू प्रसाद यादव को भी पूछताछ के लिए ईडी ने दिल्ली स्थित मुख्यालय में बुलाया था। लेकिन, लालू यादव और तेजस्वी यादव दोनों की ईडी के सामने पेश नहीं हुए थे।

उल्लेखनीय है कि जांच एजेंसी ईडी जमीन के बदले नौकरी देने के फर्जीवाड़ा और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में इन दोनों आरोपियों से पूछताछ करना चाहती है। हालांकि लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव सहित लालू परिवार के कई सदस्यों से पहले भी जांच एजेंसी के द्वारा पूछताछ की जा चुकी है।

वहीं पिछले कुछ दिनों पहले कुछ ऐसे आरोपियों का बयान दर्ज हुआ है जो लालू परिवार के बेहद करीबी हैं और उसके द्वारा दर्ज बयान के आधार पर लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव से ईडी की टीम विस्तार से पूछताछ करना चाहती है।

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयतेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवअरविंद केजरीवालहेमंत सोरेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम