लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में भाजपा कार्यालय के लिए जमीन औने-पौने दाम पर दी गई : आप का दावा

By भाषा | Updated: February 11, 2021 20:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 फरवरी आम आदमी पार्टी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि केंद्र सरकार ने दिल्ली भाजपा को अपना कार्यालय भवन बनाने के लिए पॉश इलाके में दो एकड़ से अधिक जमीन महज दो करोड़ रुपये में आवंटित कर दी।

आप नेता सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थित यह जमीन किसी राजनीतिक पार्टी का कार्यालय बनाने के लिए नहीं, बल्कि स्कूल बनाए जाने के लिए रखी गई थी।

हालांकि, भाजपा की ओर से फिलहाल इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

आप विधायक ने नयी दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन में कहा , ‘‘एक ओर जहां भाजपा सरकार दिल्ली में सत्तारूढ दल (आप) को परेशान कर रही है। वहीं दूसरी ओर, उसने औने-पौने दाम में प्रदेश भाजपा को जमीन दे दी।’’

उन्होंने यह मांग की है कि दिल्ली भाजपा को अवश्य ही इस बात का खुलासा करना चाहिए उसे 10,000 वर्ग गज जमीन महज दो करोड़ रुपये में कैसे मिल गई । उन्होंने कहा, ‘‘यहां कोई भी व्यक्ति इतने रुपये में दो गज जमीन भी नहीं खरीद सकता है। ’’

उन्होने कहा, ‘‘आम आदमी पार्टी की ओर से मैं भाजपा से पूछना चाहता हूं कि क्या यह सच है कि यह जमीन स्कूल बनाने के लिए आवंटित की गई थी। ’’

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने आप को पार्टी कार्यालय के लिए किराये के तौर पर करोड़ों रुपये अदा करने को कहा था। उन्होंने आरोप लगाया , ‘‘ भाजपा सरकार ने हमें इस कार्यालय से बार-बार निकालने की कोशिश की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

भारत अधिक खबरें

भारतदक्षिण में हिंदी विरोधी राजनीति की जमीनी हकीकत अलग! 

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?