चारा घोटाला: लालू को सजा सुनाए जाने पर बेटी रोहिणी ने किया देश में दूसरी आजादी की लड़ाई का ऐलान

By एस पी सिन्हा | Published: February 22, 2022 03:17 PM2022-02-22T15:17:45+5:302022-02-22T15:19:29+5:30

रोहिणी ने ट्वीट कर लिखा कि उनके पिता को सावरकर के वंशजों द्वारा कैद किया जा रहा है। हम सावरकर जैसे नहीं हैं, जो माफी मांग लेंगे।

Lalu's doughter rohini acharya compared his father with vinayak damodar sawarkar said second fight for freedom | चारा घोटाला: लालू को सजा सुनाए जाने पर बेटी रोहिणी ने किया देश में दूसरी आजादी की लड़ाई का ऐलान

चारा घोटाला: लालू को सजा सुनाए जाने पर बेटी रोहिणी ने किया देश में दूसरी आजादी की लड़ाई का ऐलान

Highlightsट्वीट कर लिखा उनके पिता को सावरकर के वंशजों द्वारा कैद किया जा रहा हैकहा, हम सावरकर जैसे नहीं हैं, जो माफी मांग लेंगे

पटना: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाला मामले में सजा सुनाए जाने के बाद उनकी दूसरे नंबर की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर में रहते हुए देश में आजादी की दूसरी लड़ाई का एलान किया है। उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट करके भाजपा पर निशाना साधा है। साथ ही याद दिलाया है कि कैसे लालू यादव गरीबों के मसीहा हैं। उन्‍होंने विनायक दामोदर सावरकर के प्रसंग से अपने पिता की तुलना की है।

लालू को सजा सुनाए जाने के बाद रोहिणी ने एक के बाद एक धड़ाधड़ कई ट्वीट किए, जिसमें उन्होंने कहा कि मर जाएंगे, मिट जाएंगे, लेकिन अंग्रेजों के तलवे चाटने वाले गद्दार को भारतवर्ष से सदा-सदा के लिए नेस्‍तानबूद कर जाएंगे। रोहिणी ने ट्वीट कर लिखा कि उनके पिता को सावरकर के वंशजों द्वारा कैद किया जा रहा है। हम सावरकर जैसे नहीं हैं, जो माफी मांग लेंगे। पिता को सजा सुनाए जाने पर कहा कि इंसानियत का दामन दागदार हो गया।

उन्होंने कहा है कि गरीबों की आवाज को दबाया जा रहा है। देश की आजादी के लिए दूसरी जंग होगी। गरीबों की आवाज फिर से बुलंद होगी। उन्होंने लिखा है कि तुम्हारा जुल्म रहेगा, लालू का इंकलाब रहेगा। लालू पीछे नहीं हटेगा, सामाजिक न्याय की आवाज बुलंद करते रहेगा। पूरा देश उनके साथ है जो गरीबों की आवाज हैं। सबको जीने का अधिकार दिया, मान सम्मान और स्वर दिया। अस्मत चोरों में हाहाकार मचा है, शेरे बिहार लालू से जो पाला पड़ा है। गरीबों का जो लाल है, भाजपा का वहीं काल है।

उन्‍होंने शेल्‍टर होम कांड के बहाने भी सरकार पर निशाना साधा। कहा कि सब का हिसाब लिया जाएगा। उन्‍होंने अपने ट्वीट में अपनी चिर-परिचित शैली में कभी इशारों में तो कभी नाम लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा सांसद सुशील मोदी, उप मुख्‍यमंत्री रेणु देवी, उत्‍तर प्रदेश के सांसद और केंद्रीय मंत्री टेनी मिश्रा सहित कई नेताओं पर जमकर व्‍यंग्‍य बाण छोड़े और कई अमर्यादित शब्‍दों का भी इस्‍तेमाल किया।

Web Title: Lalu's doughter rohini acharya compared his father with vinayak damodar sawarkar said second fight for freedom

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे