लाइव न्यूज़ :

लालू के साले साधु ने भांजे तेजस्वी पर किया जबरदस्त हमला, बोले- "जो लोग सरकार बनाते हैं, वो अहंकारी और घमंडी हो जाते हैं"

By एस पी सिन्हा | Updated: October 23, 2022 16:06 IST

गोपालगंज उपचुनाव को लेकर साधु यादव ने लालू परिवार पर बिना नाम लिए जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि कुछ लोग घमंड और अहंकार में आ गए हैं कि उन्हें कोई हराने वाला नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देसाधु यादव ने लालू परिवार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कुछ लोगों को बहुत घमंड हो गया है साधु यादव ने कहा कि मैं जनता के बीच रहता हूं और मैंने कभी भी अहंकार नहीं किया हैतेजस्वी पर परोक्ष हमला करते हुए साधु ने कहा कि हमने ही उन्हें कुर्ता-पायजामा पहनाना सिखाया है

पटना: बिहार विधानसभा की दो सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव को लेकर सियासत गर्मा गई है। गोपालगंज सीट से राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के हाई प्रोफाइल साले साधु यादव ने अपनी पत्नी को चुनाव मैदान में उतारा है। इसी कड़ी में साधु यादव ने लालू परिवार पर बिना नाम लिए जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि कुछ लोग घमंड और अहंकार में आ गए हैं कि उन्हें कोई हराने वाला नहीं है, जबकि हकीकत यह है कि वे ज्यादा अहंकार और घमंड में नहीं रहे। सरकार जो लोग बनाते हैं न, उन्हें अहंकार और घमंड हो जाता है।

साधु यादव ने कहा कि मैं जानता हूं। जनता के बीच कभी भी हमारा कहीं अहंकार नहीं रहा। जो पहले थे, आज भी वहीं रहेंगे जनता के लिए। उन्होंने कहा कि जो लोग भाषण दे रहे हैं न इस बार सबकी पोल खुल जाएगी। हमारी भी और उनकी भी। असल में कुछ लोग जनता को दिग्भ्रमित करते हैं। हम ही ने उन्हें कुर्ता पायजामा दिया। पहनाना भी हमने ही सिखाया है, सभी को ट्रेनिंग दिए। अब यही लोग मेरे खिलाफ घूम-घूम कर लोगों को दिग्भ्रमित कर रहे हैं।

गोपालगंज उपचुनाव को तेजस्वी यादव के लिए लिटमस टेस्ट बताये जाने पर साधु यादव ने कहा कि ये कोई लिटमस टेस्ट का चुनाव नहीं है। मेरा जन्मस्थली यही है। मेरी पढ़ाई, शिक्षा सब यहीं हुई है। ऊ लोग यहां कभी रहे ही नहीं हैं। यहां के लोगों के बीच ऊ लोग कभी चुनाव ही नहीं लड़े हैं। हवा बनाने से कुछ नहीं होगा। यहां के लोगों को वे पहचानते भी हैं क्या? जीत जाने के बाद यहां के लोगों के लिए उनका दरवाजा खुलेगा।

साधु यादव चुनाव में अपनी पत्नी की जीत को लेकर आश्वस्त हैं। वह कहते हैं- हम जहां भी जा रहे हैं, जनता सीधे यही कहती है कि सब काम रउए कइले बानी। बाकी कोई नइखे। 2020 में सारा वोट आप ही को दिए थे, लेकिन नहीं पता ई (सुभाष सिंह) कैसे जीत गए? लेकिन इस बार ये गलती नहीं होगी। इस बार सारा वोट आपको ही मिलेगा। 

साधु यादव ने कहा कि जब हम यहां थे, तब अस्पताल में डॉक्टर अच्छे से इलाज किया करते थे। दवा-इलाज सब हुआ करता था। अस्पताल यहां मैंने ही बनाया, लेकिन अब यहां न इलाज होता है और न डॉक्टर हैं। अभी एमए की पढ़ाई यहां नहीं होती है। अगर हम आएं तो यहां इस बार यूनिवर्सिटी खुलवाएंगे। अगर यूनिवर्सिटी नहीं खुलवा पाए तो गोपालगंज में दोबारा कदम नहीं रखेंगे।

टॅग्स :तेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवआरजेडीगोपालगंजपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी