लाइव न्यूज़ :

लालू यादव के बड़े लाल तेज प्रताप मुश्किल में, विधानसभा चुनाव जीतने को लेकर हाईकोर्ट में चुनौती, दो सितंबर को सुनवाई

By एस पी सिन्हा | Updated: August 5, 2021 19:05 IST

राजद नेता तेज प्रताप ने बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए हसनपुर विधानसभा सीट से 16 अक्टूबर, 2020 को नामांकन किया था.

Open in App
ठळक मुद्देइस मामले पर अगली सुनवाई दो सितंबर, 2021 को होगी.हलफनामा में जानबूझ कर अपनी संपत्ति का पूरा विवरण दर्ज नहीं किया है. नामांकन पत्र की जांच 17 अक्टूबर, 2020 को की गई.

पटनाः राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बडे़ बेटे तेज प्रताप यादव के विधायक बनने को उनसे पराजित उम्‍मीदवार विजय कुमार यादव ने पटना हाईकोर्ट में चुनौती दी है.

 

न्यायाधीश वीरेन्द्र कुमार ने विजय कुमार यादव की चुनाव याचिका पर सुनवाई करते हुए दोनों पक्षों को इश्यू फ्रेम कर अगली सुनवाई में कोर्ट में पेश करने का निर्देश दिया. समस्तीपुर जिले के हसनपुर से विधायक तेज प्रताप यादव पर चुनावी हलफनामे में संपत्ति छिपाने का आरोप है. अब इस मामले पर अगली सुनवाई दो सितंबर, 2021 को होगी.

याचिकाकर्ता विजय कुमार यादव के अधिवक्ता जगन्नाथ सिंह ने हाईकोर्ट को बताया कि तेज प्रताप यादव के निर्वाचन को इस आधार पर चुनौती दी गई है कि उन्होंने अपने चुनावी हलफनामा में जानबूझ कर अपनी संपत्ति का पूरा विवरण दर्ज नहीं किया है. तेज प्रताप ने बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए हसनपुर विधानसभा सीट से 16 अक्टूबर, 2020 को नामांकन किया था.

इसके बाद नामांकन पत्र की जांच 17 अक्टूबर, 2020 को की गई. आगे तीन नवंबर, 2020 को विधानसभा चुनाव का मतदान हुआ, जिसका परिणाम 10 नवंबर, 2020 को घोषित किया गया. इसमें तेज प्रताप ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जदयू के प्रत्याशी राजकुमार राय को करीब 14 हजार मतों से हरा दिया था. तेज प्रताप को 62337 तो जदयू उम्मीदवार राजकुमार राय को 48405 मत मिले थे. जबकि लोक जनशक्ति पार्टी के मनीष कुमार को 7785 मत मिले थे. हसनपुर के चुनाव मैदान में विजय कुमार यादव भी थे.

टॅग्स :तेज प्रताप यादवलालू प्रसाद यादवपटनाआरजेडीतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे