लाइव न्यूज़ :

Lalu Yadav ED Raid: लालू परिवार पर ईडी की छापेमारी, सीएम नीतीश कुमार ने पहली बार चुप्पी तोड़ी, जानें क्या कहा

By एस पी सिन्हा | Updated: March 11, 2023 15:52 IST

Lalu Yadav ED Raid: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नौकरी के बदले जमीन ‘घोटाला’ मामले में धनशोधन संबंधी जांच के सिलसिले में बिहार के कई शहरों एवं कई अन्य जगहों पर छापेमारी की।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेताओं के परिसर में भी की गई। 540 ग्राम स्वर्ण और सोने के 1.5 किलोग्राम जेवरात को जब्त किया गया है।यादव का परिवार आवासीय संपत्ति के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है।

पटनाः राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के परिवार एवं उनके करीबियों के खिलाफ ईडी, सीबीआई की कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि ऐसा 2017 में भी हुआ था। नीतीश कुमार ने कहा कि मेरे 'महागठबंधन के साथ होने पर छापेमारी की जाती है।

यह सिलसिला पिछले 5 सालों से जारी है। दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जुब्बा सहनी की पुण्य तिथि पर आयोजित राजकीय समारोह में शिरकत करने जुब्बा सहनी पार्क पहुंचे थे , जहां उनसे लालू परिवार पर हो रही सीबीआई और ईडी की छापेमारी पर सवाल किया गया तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मेरे ‘महागठबंधन के साथ होने पर रेड पड़ती है।

नीतीश ने कहा कि यह सब होते रहता है। इसको लेकर अधिक चिंता करने की बात नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर मैं एक आदमी का नाम ले लो अपने से पूछने को कहो तो फिर अपनी पार्टी से और पीछे हो जाएंगे। इसके अलावा जब उनसे यह सवाल किया गया कि गठबंधन बदलने की भी बात की जा रही है क्या? यह सवाल सुनते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले आश्चर्यचकित हुए, फिर हंसने लगे।

हंसते हुए कहा कि आप लोग ये सब क्या बोलते रहते हैं? चिंता मत करिए। कहां आपको यह सब सुनने को मिल जाता है, लेकिन हमारे पास इस तरह का कोई विचार नहीं है। इसको लेकर आप लोग बेकार का चिंता ना करें और इसी तरह का कोई गलतफहमी ना रखें या सरकार मजबूती के साथ बिहार में काम कर रही है और आगे भी करते रहेगी। फिर मुख्यमंत्री वहां से हंसते हुए चल दिए।

टॅग्स :नीतीश कुमारलालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादवप्रवर्तन निदेशालयसीबीआईबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप