लाइव न्यूज़ :

लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर फिर नहीं हो सकी सुनवाई, अब छह दिसंबर को होगी

By भाषा | Updated: November 30, 2019 02:38 IST

Lalu Yadav: चारा घोटाले में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर शुक्रवार को एक बार फिर से सुनवाई नहीं हो सकी

Open in App
ठळक मुद्देलालू प्रसाद की जमानत याचिका पर सुनवाई 6 दिसंबर तक टली22 नवंबर को एक अधिवक्ता के निधन पर शोकसभा के चलते सुनवाई नहीं हो सकी थी

रांची: झारखंड उच्च न्यायालय में चारा घोटाले से जुड़े दुमका कोषागार से गबन के मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर शुक्रवार को एक बार फिर से सुनवाई नहीं हो सकी और अब उनकी जमानत याचिका पर छह दिसंबर को सुनवाई होगी।

लालू यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई शुक्रवार दोपहर बाद के लिए न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह की पीठ के सामने होनी थी लेकिन एक बार फिर उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले में शुक्रवार छह दिसंबर को सुनवाई होगी।

इससे पूर्व 22 नवंबर को एक अधिवक्ता के निधन पर शोकसभा के चलते इस मामले में सुनवाई नहीं हो सकी थी और मामला शुक्रवार के लिए स्थगित कर दिया गया था। सीबीआई ने इस मामले में पहले ही अपना जवाब अदालत के समक्ष दाखिल कर दिया है जिसमें उसने लालू को भ्रष्टाचार के इस मामले में जमानत दिये जाने का सख्त विरोध किया है। 

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवचारा घोटाला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारतआखिर क्यों जनता से कट रहे लालू यादव?, होली दंगल बंद और अब रमजान में नहीं इफ्तार दावत?, राजद ने 20 साल पुरानी परंपरा तोड़ दी?

भारतआखिर क्यों विधायक फैसल रहमान पर कार्रवाई नहीं कर रहे तेजस्वी यादव?, 25 विधायक से होंगे 24?, मुख्य विपक्षी दल का दर्जा और नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी?

भारतविधानसभा चुनाव हारे तो यूरोप निकले और राज्यसभा में पराजय होने पर कोलकाता पहुंचे?, शिवानंद तिवारी ने तेजस्वी यादव से कहा-पराजय से ज़्यादा बुरा मैदान छोड़ना?

भारतराज्यसभा चुनाव में हार, तेजस्वी ने फैजल पर एक्शन लिया तो नेता प्रतिपक्ष पद खतरे में?, कांग्रेस विधायक कुशवाहा ने कहा-दीपक यादव या मुकेश सहनी से बेहतर उम्मीदवार कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम