लाइव न्यूज़ :

अब लालू यादव जेल से ही बनाएंगे बिहार विधानसभा चुनाव की रणनीति, नेताओं को मिलने के लिए भेजा मैसेज 

By एस पी सिन्हा | Updated: June 24, 2019 14:43 IST

चर्चा है कि रांची जेल में कैद राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव जेल से हीं आगे की रणनीति बनाने और नेतओं के जिम्मे काम का बंटवारा कर देने पर गंभीरता पूर्वक विचार कर रहे हैं. 

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं और इसको लेकर अभी से हलचल शुरू हो गई है.सूत्रों की अगर मानें तो शायद यही कारण है कि लालू प्रसाद यादव ने इन नेताओं को मिलने का संदेशा भेजा गया है. सत्‍तापक्ष के लोग लालू से उनके दल के नेताओं की मुलाकात पर तंज कस रहे हैं. इस वक्‍त बिहार में नीतीश कुमार की जदयू और भाजपा की मिली-जुली सरकार है.

बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं और इसको लेकर अभी से हलचल शुरू हो गई है. इसी सिलसिले में राजद के तीन बड़े नेता राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से रांची जेल में जाकर मुलाकात कर आगे की रणनीति तय करने वाले हैं. इसमें शिवानंद तिवारी, जगदानन्द सिंह और रघुवंश प्रसाद सिंह जैसे राजद के दिग्गज नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं.

चर्चा है कि रांची जेल में कैद राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव जेल से हीं आगे की रणनीति बनाने और नेतओं के जिम्मे काम का बंटवारा कर देने पर गंभीरता पूर्वक विचार कर रहे हैं. 

सूत्रों की अगर मानें तो शायद यही कारण है कि लालू प्रसाद यादव ने इन नेताओं को मिलने का संदेशा भेजा गया है. कहा जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की रणनीति राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव बनाएंगे और फिर उस पर पूरी पार्टी अमल करेगी. वहीं, इस खबर के बाद बिहार में सियासी पारा चढ़ चुका है. 

यही वजह है कि सत्‍तापक्ष के लोग लालू से उनके दल के नेताओं की मुलाकात पर तंज कस रहे हैं. इस वक्‍त बिहार में नीतीश कुमार की जदयू और भाजपा की मिली-जुली सरकार है. हालांकि पिछले बिहार विधानसभा का चुनाव जदयू और राजद ने मिलकर लड़ा था और जीत हासिल की थी. जबकि, कुछ समय के बाद नीतीश कुमार ने पाला बदलकर भाजपा का दामन थाम लिया. 

इन दिनों राजद नेताओं की जेल में बंद लालू प्रसाद यादव से मुलाकात करने की खबर को लेकर विपक्षी जमकर तंज कर रहे हैं. कोई कह रहा है कि लालू पहले अपनी पार्टी के उन बाहुबलियों से राय ले लें जो सलाखों के पीछे हैं. इशारा मोहम्मद शहाबुद्दीन और राजबल्लभ की ओर है जो इस वक्‍त जेल में बंद हैं.

लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम ने बिहार में महागठबंधन की सभी पार्टियों को बैकफुट पर खडा कर दिया है. लेकिन इन सबमें सबसे अधिक फजीहत राजद की हुई है. महागठबंधन की अगुआई करने वाली राजद एक भी सीट नहीं जीत सकी. लोकसभा चुनाव परिणाम ने राजद के इतिहास पर ही दाग लगा दिया कि राजद का एक भी सांसद लोकसभा में नहीं दिखेगा. 

अब हालत यह है कि चुनाव परिणाम आने के बाद से राजद के मौजूदा सबसे बड़े नेता बने तेजस्वी यादव लगातार गुम हैं और वापस लौटने का नाम ही नहीं ले रहे और न ही कुछ बोल रहे हैं. पूरी पार्टी में सन्नाटा छाया हुआ है. 

सहयोगी दल भी अब इधर-उधर छिटकने लगे हैं. पार्टी की हालत तो यह हो गई है कि डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह जैसे बडे नेता राजद को वापस ट्रैक पर लाने के लिए तेजस्वी यादव की तरफ नहीं बल्कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ देख रहे हैं क्योंकि उन जैसे नेताओं को ऐसा लग रहा है कि 2015 में जिस तरह लालू-नीतीश एकजुट हुए थे. उस समय भी मुश्किलों में खड़ी राजद को संजीवनी मिली थी. अगर इस बार भी नीतीश कुमार फिर से साथ आ गए तो हताशा में जा रही राजद फिर से अपने पैरों पर खड़ी होने लगेगी.

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवआरजेडीबिहारनीतीश कुमारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया