लाइव न्यूज़ :

माल्या विवाद: भगोड़ा ललित मोदी ने वित्तमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा- अरुण जेटली को झूठ बोलने की है आदत

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 14, 2018 05:31 IST

ललित मोदी ने ट्वीट करचे हुए लिखा है कि अरुण जेटली को झूठ बोलने की आदत है, विजय माल्या से अरुण जेटली की कथित मुलाकात पर कहा कि जेटली इस तरह का इनकार क्यों कर रहे हैं जब कई लोग इस बात को जानते हैं

Open in App

 भारत से फरार शराब कारोबारी विजय माल्या ने हाल ही में वित्त मंत्री अरुण जेटली  के साथ हुई एक मुलाकात को लेकर कुछ ऐसा कहा कि राजनीति पूरी तरह से गलमा चुकी है। कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी एक दूसरे के ऊपर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। लेकिन इसी बीच भगोड़े ललित मोदी ने वित्त मंत्री अरुण जेटली को लेकर ट्वीट किया है।

ललित मोदी ने ट्वीट करचे हुए लिखा है कि अरुण जेटली को झूठ बोलने की आदत है,  विजय माल्या से अरुण जेटली की कथित मुलाकात पर कहा कि जेटली इस तरह का इनकार क्यों कर रहे हैं जब कई लोग इस बात को जानते हैं कि उसने मुलाकात की थी, जो वहां मौजूद थे। अरुण जेटली को झूठ बोलने की आदत है। आप एक सांप (चिह्न) से क्या उम्मीद कर सकते हैं। ये ट्वीट माल्या के बयान को लेकर था। इस ट्वीट को ललित मोदी ने जेटली औक माल्या को टैग भी किया है। ललित मोदी पर आईपीएल के ठेके देने में रिश्वत लेने, मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप हैं और वह भारत से 2010 से फरार है। ऐसे में खुद से भगोड़ा ललित माल्या के पक्ष में अब उतरा है।

विजय माल्या ने लंदन में दावा किया था कि वो भारत छोड़ने से पहले सेटलमेंट के लिए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मिला था। हांलाकि इस बयान के तुरंत बाद जेटली  ने लिखित रूप से इन बातों को निराधर बताया था। इसके बाद से लगातार विपक्ष बीजेपी पर हमला कर रहा है और जेटली के इस्तीफे की मांग कर रहा है।

कांग्रेस नेता पीएल पुनिया ने कहा, ''मैंने संसद के सेंट्रल हॉल के सत्र 2016 के दौरान आरोपी विजय माल्या और अरुण जेटली को  15-20 मिनट बात करते देखा था। यकीन ना हो तो उस वक्त की आप सीसीटीवी कैमरे की फूटेज निकलवा सकते हैं। उसमें आप देखेंगे कि किस तरह दोनों आपस में अंतरंग बातें कर रहे थे। अगर मेरी कही ये बात झूठी निकली तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। ये मेरा दावा है।''

टॅग्स :ललित मोदीविजय माल्याअरुण जेटली
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट1.63 बिलियन डॉलर?, राजस्थान रॉयल्स मालिकाना हक पर क्या बोले सौरव गांगुली?, वीडियो

भारतविदेश मंत्रालय ने ललित मोदी-माल्या वायरल वीडियो पर चुप्पी तोड़ी, प्रत्यर्पण प्रयासों को दोहराया

क्राइम अलर्टभगोड़े कारोबारी ललित मोदी के भाई समीर मोदी को दिल्ली पुलिस ने बलात्कार के मामले में किया अरेस्ट

भारतभगोड़ों के प्रत्यर्पण से अपराधियों को मिलेगा कड़ा संदेश

भारतभगोड़े विजय माल्या और नीरव मोदी को भारत लाने की तैयारी, ब्रिटिश अधिकारियों ने तिहाड़ जेल का किया निरीक्षण

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?