लाइव न्यूज़ :

ललन सिंह ने सुशील मोदी पर जुबानी हमला करते हुए अमित शाह को लपेटा, बोले, 'आपके आका जुमलेबाजी कर रहे हैं, देश उससे नहीं चलता है'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 25, 2022 16:32 IST

जदयू प्रमुख राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने राज्यसभा सांसद सुशील मोदी के कंधे पर बंदूक रखकर गृहमंत्री अमित शाह पर जमकर निशाना साधा है।

Open in App
ठळक मुद्देजदयू प्रमुख ललन सिंह ने सुशील मोदी के बहाने अमित शाह पर किया हमला ललन सिंह ने सुशील मोदी से कहा आपके आका गृहमंत्री अमित शाह जी जुमलेबाज़ी कर रहे हैंदेश जुमलेबाज़ी से नहीं हक़ीक़त से चलेगा, 2024 में देश भाजपामुक्त होगा, इतजार करिये

पटना: बिहार में सत्ताधारी जनता दल यूनाइटेड और विपक्षी दल भाजपा के बीच तल्खी लगातार बढ़ती जा रही है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा किये गये सीमांचल दौरे को लेकर दोनों दल आमने-सामने हैं और एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।

एक तरफ अमित शाह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पीएम पद की महत्वाकांक्षा पालने वाले और भाजपा को धोखा देने वाला शख्स करार दिया वहीं जदयू भी अमित शाह के आरोपों पर हमलावर है और भाजपा पर धोखेबाजी का आरोप लगा रही है। जदयू का आरोप है कि अमित शाह ने साजिश करके नीतीश कुमार को महागठंधन से अलग करवा दिया और बाद में उनकी जड़ खोदने के लिए आरपीसी सिंह को पीछे लगा दिया।

दोनों दलों के बीच चल रही जुबानी जंग में ताजा हमला जदयू प्रमुख राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने किया है। ललन सिंह ने सुशील मोदी के कंधे पर बंदूक रखकर अमित शाह पर निशाना साधा है। ललन सिंह ने सुशील मोदी पर आरोपों की बौछार करते हुए एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने कहा, "सुशील मोदी जी तथ्यों का जवाब तथ्यों से दीजिए। आपके आका गृहमंत्री अमित शाह जी जुमलेबाज़ी कर रहे हैं। अब देश जुमलेबाज़ी से नहीं हक़ीक़त से चलेगा। 2024 में देश भाजपामुक्त होगा। इंतजार कीजिए।"

मालूम हो कि जदयू प्रमुख ललन सिंह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे पर बेहद आक्रामक तरीके से पार्टी का पक्ष रखते हुए उनके खिलाफ हमलावर रहे। ललन सिंह ने आरोप लगाया कि 2024 में होने वाले आम चुनाव में वोटो का ध्रुवीकरण करने के लिए अमित शाह बिहार के सीमांचल का दौरा कर रहे हैं।

वहीं बीते शुक्रवार को अमित शाह ने पूर्णिया में आयोजित रैली में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर प्रधानमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा पालने का आरोप लगाया था। अमित शाह ने नीतीश पर तीखा हमला करते हुए कहा था कि पीएम की गद्दी पाने के लिए वो लालू यादव की गोद में बैठ गये हैं और बिहार को फिर से जंगलराज की ओर ले जा रहे हैं।

अमित शाह के इस तीखे हमले से बिफरी जदयू ने कहा कि अमित शाह बिहार में गफलत पैदा कर रहे हैं और भाजपा ध्रुवीकरण की राजनीति को बढ़ावा देने के लिए जनता में सांप्रदायिकता का जहर घोल रही है। आरोपों के क्रम में ललन सिंह ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा था, "माननीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी, आपने श्री नीतीश कुमार जी के साथ साज़िश की है और महागठबंधन को तुड़वाया। अब फिर से सीबीआई द्वारा तेजस्वी यादव जी की जमानत रद्द करवाने की अपील करवाई गई है। सीबीआई को पालतू तोता बनाकर इसका दुरूपयोग करना बंद किजिए गृहमंत्री जी।"

टॅग्स :Lalan Singhअमित शाहAmit ShahजेडीयूJDU
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतहस्ताक्षर असली या नकली जांच हो?, सीएम नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा?, राबड़ी देवी के मुंह बोले भाई सुनील कुमार ने इस्तीफे पर उठाए सवाल

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप