लाइव न्यूज़ :

बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी को चुनाव हराने के बाद ललन सिंह ने मंत्री पद और विधान परिषद से दिया इस्तीफा

By एस पी सिन्हा | Updated: May 27, 2019 18:49 IST

ललन सिंह ने मुंगेर में गठबंधन में शामिल कांग्रेस प्रत्याशी बाहुबली विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को हराया है. इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खास माने जानेवाले ललन सिंह के जदयू कोटे से केंद्र में मंत्री बनाये जाने की भी चर्चा है. 

Open in App
ठळक मुद्देएनडीए के घटक दल जदयू के टिकट पर मधेपुरा संसदीय सीट से सिमरी बख्तियारपुर के विधायक दिनेश चंद्र यादव सांसद चुने गये हैं. सांसद बननेवाले सभी विधान पार्षद और विधानसभा सदस्यों के इस्तीफे के बाद उनका स्थान रिक्त होने पर उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी.

बिहार के मुंगेर लोकसभा सीट से चुनाव जीतने के बाद सूबे के जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने आज मंत्री पद और बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया.

उन्होंने अपना मंत्री पद का इस्तीफा एक ओर जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सौंप दिया है, वहीं विधान पार्षद से इस्तीफा बिहार विधान परिषद के उपसभापति को सौंपा. 

दरअसल, ललन सिंह ने इस बार के लोकसभा चुनाव में मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से जदयू के टिकट पर जीत हासिल की है. चुनाव जीतने के बाद उन्होंने विधान परिषद की सदस्यता और मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है.

ललन सिंह ने मुंगेर में गठबंधन में शामिल कांग्रेस प्रत्याशी बाहुबली विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को हराया है. इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खास माने जानेवाले ललन सिंह के जदयू कोटे से केंद्र में मंत्री बनाये जाने की भी चर्चा है. 

वहीं, लोकसभा चुनाव में पांच विधायकों के सांसद चुने जाने के बाद वे भी जल्द ही इस्तीफा देंगे. लोकसभा चुनाव में 12 विधायक चुनावी मैदान में उतरे थे. इनमें पांच विधायकों को कामयाबी मिली है.

एनडीए के घटक दल जदयू के टिकट पर मधेपुरा संसदीय सीट से सिमरी बख्तियारपुर के विधायक दिनेश चंद्र यादव सांसद चुने गये हैं. 

वहीं, भागलपुर से नाथनगर विधायक अजय कुमार मंडल, बांका से बेलहर विधायक गिरधारी यादव और सीवान से दरौंधा विधायक कविता सिंह ने लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की है. इसके अलावा महागठबंधन की ओर से किशनगंज के विधायक डॉ मोहम्मद जावेद किशनगंज सीट से जीत हासिल की है.

सांसद बननेवाले सभी विधान पार्षद और विधानसभा सदस्यों के इस्तीफे के बाद उनका स्थान रिक्त होने पर उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी. 

टॅग्स :बिहारलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी