लाइव न्यूज़ :

क्या लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल पटेल दिल्ली के अगले एलजी होंगे, सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर पूछा, जानें सबकुछ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 12, 2022 16:50 IST

अनिल बैजल वर्ष 1969 बैच के केंद्रशासित प्रदेश काडर के प्रशासनिक अधिकारी हैं और दिसंबर 2016 में उन्हें दिल्ली का उप राज्यपाल नियुक्ति किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देपटेल ने नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री रहते गुजरात के गृहमंत्री की भूमिका निभाई थी। दिसंबर 2020 में लक्षद्वीप के प्रशासक की जिम्मेदारी संभाली थी।प्रफुल पटेल को दिल्ली का अगला उप राज्यपाल बनाया जा रहा है?

नई दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को ट्वीट कर पूछा कि क्या लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल पटेल दिल्ली के अगले उप राज्यपाल होंगे। इस समय अनिल बैजल दिल्ली के उप राज्यपाल हैं। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘क्या लक्षद्वीप के प्रशासक माननीय प्रफुल पटेल को दिल्ली का अगला उप राज्यपाल बनाया जा रहा है?’’

बैजल वर्ष 1969 बैच के केंद्रशासित प्रदेश काडर के प्रशासनिक अधिकारी हैं और दिसंबर 2016 में उन्हें दिल्ली का उप राज्यपाल नियुक्ति किया गया था। वहीं, पटेल ने नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री रहते गुजरात के गृहमंत्री की भूमिका निभाई थी और उन्होंने दिसंबर 2020 में लक्षद्वीप के प्रशासक की जिम्मेदारी संभाली थी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से बधाई मिलने पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री का शुक्रिया अदा किया। प्रधानमंत्री ने बृहस्पतिवार रात को ट्वीट करके आम आदमी पार्टी को बधाई दी थी।

मोदी ने ट्वीट किया था,‘‘ पंजाब चुनाव में जीत के लिए आम आदमी पार्टी को मेरी ओर से बधाई। पंजाब के कल्याण के लिए केन्द्र की ओर से हर संभव मदद का मैं आश्वासन देता हूं।’’ प्रधानमंत्री ने इस ट्वीट के जवाब में केजरीवाल ने लिखा, ‘‘धन्यवाद सर।’’ गौरतलब है कि पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी सबसे बड़े दल के रूप में उभरी। राज्य में आम आदमी पार्टी ने बृहस्पतिवार को हुई मतगणना में राज्य विधानसभा की 117 में से 92 सीटों पर जीत दर्ज की और कांग्रेस तथा शिरोमणि अकाली दल-बसपा गठबंधन को काफी पीछे छोड़ दिया।

इस चुनाव में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के कद्दावर नेता प्रकाश सिंह बादल, उनके पुत्र सुखबीर सिंह बादल और पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह जैसे बड़े नेताओं को शिकस्त का सामना करना पड़ा। आप ने जहां राज्य में तीन चौथाई सीटों पर जीत हासिल की है, वहीं कांग्रेस को 18, शिअद को 3, भाजपा को दो और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को 1 सीट से संतोष करना पड़ा है। एक निर्दलीय प्रत्याशी ने भी चुनाव जीता है।

टॅग्स :अनिल बैजलअरविंद केजरीवालनरेंद्र मोदीअमित शाहAam Aadmi PartyगुजरातGujarat
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप