लाइव न्यूज़ :

दशहरे पर किसान पीएम मोदी और अमित शाह का पुतला जलाएंगे: संयुक्त किसान मोर्चा

By विशाल कुमार | Updated: October 9, 2021 15:07 IST

संयुक्त किसान मोर्चा ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा और उनके बेटे आशीष मिश्रा की गिरफ्तारी की मांग की है. साथ ही अजय मिश्रा को कैबिनेट से हटाने की भी मांग की. संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि 12 अक्टूबर को देशभर के किसान लखीमपुर खीरी पहुंचेंगे. इसके साथ ही किसान लखनऊ में महापंचायत भी करेंगे.

Open in App
ठळक मुद्देसंयुक्त किसान मोर्चा ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा और उनके बेटे आशीष मिश्रा की गिरफ्तारी की मांग की है.केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा को कैबिनेट से हटाने की भी मांग की. यादव ने कहा कि 15 अक्टूबर को दशहरा है सभी किसान प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह का पुतला दहन करेंगे.

नई दिल्ली:लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में कार्रवाई से असंतुष्ट संयुक्त किसान मोर्चा ने आज दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया और इस दौरान योगेंद्र यादव ने कहा कि दशहरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के पुतले जलाए जाएंगे.

संयुक्त किसान मोर्चा ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा और उनके बेटे आशीष मिश्रा की गिरफ्तारी की मांग की है. साथ ही अजय मिश्रा को कैबिनेट से हटाने की भी मांग की. 

संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि 12 अक्टूबर को देशभर के किसान लखीमपुर खीरी पहुंचेंगे. इसके साथ ही किसान लखनऊ में महापंचायत भी करेंगे.

योगेंद्र यादव ने कहा कि पहला कार्यक्रम के तहत 12 तारीख़ को किसानों और पत्रकार, जो शहीद हुए हैं उनके लिए हम लखीमपुर के तिकोनिया में अंतिम अरदास करेंगे.

देशभर के किसान 12 तारीख़ को लखीमपुर पहुंचेगे. हम पूरे देश के नागरिकों से अपील करते हैं कि शाम 8 बजे अपने घरों पर मोमबत्ती जलाएं.

यादव ने कहा कि 15 अक्टूबर को दशहरा है सभी किसान प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह का पुतला दहन करेंगे. 18 को रेल रोकेंगे. 26 तारीख को लखनऊ में बहुत बड़ी महापंचायत करेंगे.

किसान नेता डॉक्टर दर्शनपाल ने शनिवार को कहा कि अजय मिश्रा के बेटे ने किसानों पर थार जीप से हमला किया. अजय मिश्रा ने आतंक का माहौल बनाने की कोशिश की.

वहीं किसान नेता जोगिंदर उग्राहां ने कहा कि हमारा आंदोलन पूरी तरह से शांतिपूर्ण चल रहा है. हमें खालिस्तानी कहा गया. आतंकवादी कहा गया, लेकिन 3 महीने से बीजेपी सरकार हिंसा पर उतर आई है. खट्टर का बयान सुनिए , करनाल में किसानों की पिटाई की, पर हम हिंसा बिल्कुल नहीं करेंगे. हम सहेंगे और संघर्ष करते रहेंगे.

उन्होंने कहा कि हम मांग करते हैं कि आशीष मिश्रा से पूंछताछ की जा रही है, पर हम मांग करते हैं आशीष मिश्रा की गिरफ़्तारी की जाए. दोनों पिता-पुत्र की गिरफ़्तारी की जाए. केंद्रीय गृह राज्यमंत्री और उनके बेटे ने साज़िश रची थी. संयुक्त किसान मोर्चा मांग करता है कि दोनों की गिरफ़्तारी की जाए.

टॅग्स :लखीमपुर खीरी हिंसाSKMयोगेन्द्र यादवनरेंद्र मोदीअमित शाहAmit Shah
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम