लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर खीरी हिंसाः 'चलो किसानों को सबक सिखाते हैं', आशीष मिश्रा को लेकर अंकित राज ने पूछताछ में किए कई खुलासे

By अनिल शर्मा | Updated: October 14, 2021 12:16 IST

लखीमपुर खीरी हिंसा के मुख्य आरोपी केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा (Ajay Mishra Teni) के बेटे आशीष मिश्रा को लेकर अंकित राज ने बताया कि आशीष किसानों के प्रदर्शन से खुश नहीं था और सबक सिखाने की बात कही थी।

Open in App
ठळक मुद्देअंकित राज ने बताया कि किसानों को कुचलने के बाद जीप पलट गई थीगाड़ी पलटने के बाद वह घबरा गया और बाहर निकल कर भीड़ पर फायरिंग शुरू कर दी

Lakhimpur Kheri Violence:  लखीमपुर हिंसा मामले के आरोपी अंकित राज ने क्राइम ब्रांच के सामने कई अहम खुलासे किए हैं। नोटिस जारी होने के बाद बुधवार अंकित ने एसआईटी के सामने आत्मसमर्पण किया था जिसके बाद से उससे मामले में लगातार पूछताछ हो रही है। 

लखीमपुर खीरी हिंसा के मुख्य आरोपी केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा (Ajay Mishra Teni) के बेटे आशीष मिश्रा को लेकर अंकित राज ने बताया कि आशीष किसानों के प्रदर्शन से खुश नहीं था और सबक सिखाने की बात कही थी।

पूछताछ में अंकित ने कहा है, घटना से कुछ समय पहले ही राईस मिल पर आशीष मिश्रा उर्फ मोनू से उसकी मुलाक़ात हुई थी। अंकित के मुताबिक जब उसने आशीष को किसानों के प्रदर्शन के बारे में बताया तो वह भड़क गया और कहा था कि चलो उन्हें सबक सिखाते हैं।

बुधवार जब अंकित ने आत्मसमर्पण किया तो उसके साथ उसका गनर लतीफ उर्फ काले भी था। अंकित ने पूछताछ में बताया कि थार के पीछे काली फार्च्यूनर में वह बैठा था जिसे शेखर भारती चला रहा था। अंकित ने कहा कि मेरे आगे चल रही जीप किसानों को कुचलते हुए आगे निकल गई। हालांकि थार कौन चला रहा था, इसके बारे में वह कुछ साफ-साफ नहीं बताया। 

किसानों को कुचलने के बाद जीप पलट गई थी। जीप को हरिओम मिश्रा चला रहा था जिसे भीड़ ने खींचकर बाहर निकाल लिया था। इस बारे में अंकित ने बताते हुए कहा वह उस वक्त घबरा गया था और गाड़ी से उतर कर उसने और गनर काले ने भीड़ पर फायरिंग शुरू कर दी। और मौके से फरार हो गए।

अंकित के गनर काले के मुताबिक थार गाड़ी को हरिओम चला रहा था और उसके पायदान पर दो लोग खड़े थे। उसने यह भी बताया कि जिस गाड़ी में अंकित था उसे शेखर भारती चला रहा था।

टॅग्स :लखीमपुर खीरी हिंसाउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप