लाइव न्यूज़ :

अजय मिश्रा पर लोकसभा में जबर्दस्त हंगामा, राहुल गांधी ने कहा- 'मंत्री अपराधी हैं, इस्तीफा दें'

By विनीत कुमार | Updated: December 16, 2021 11:59 IST

राहुल गांधी ने लोकसभा में हंगामे के बीच केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को अपराधी बताते हुए उनसे तत्काल इस्तीफे की मांग की। राहुल ने कहा कि मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए और सजा होनी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने अजय मिश्रा को अपराधी बताते हुए मंत्री पद से इस्तीफे की मांग की।राहुल गांधी ने साथ ही कहा कि मंत्री को तत्काल हटाया जाना चाहिए और सजा मिलनी चाहिए।लखीमपुर मामले में एसआईटी की रिपोर्ट के बाद बढ़ा है हंगामा, लोकसभा 2 बजे तक के लिए स्थगित।

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को लोकसभा में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी पर हमला बोलते हुए उन्हें अपराधी करार दिया। राहुल गांधी ने कहा कि अजय मिश्रा को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।

लोकसभा में हंगामे के बीच राहुल गांधी ने कहा, 'मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। वह अपराधी हैं।' वहीं, हंगामे को देखते हुए लोकसभा दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

राहुल गांधी ने कहा, 'लखीमपुर खीरी में जो मर्डर हुआ उसे लेकर हमें बोलने की इजाजत मिलनी चाहिए। उसमें मंत्री का हाथ था और जिसके बारे में यह कहा गया कि ये पहले से साजिश थी। किसानों को मारने वाले मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए और सजा मिलनी चाहिए।'

इससे पहले राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था कि पीएम मंत्री को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

लखीमपुर मामले में एसआईटी की रिपोर्ट के बाद बढ़ा है हंगामा

लखीमपुरी खीरी हिंसा मामले में एसआईटी की हाल में आई रिपोर्ट के बाद विवाद बढ़ा हुआ है। इसमें किसानों पर साजिश के तौर पर जानबूझकर गाड़ी चढ़ाने की बात कही गई है। इसी के बाद से विपक्ष अजय मिश्रा से इस्तीफे की मांग कर रहा है।

वहीं, बुधवार को अजय मिश्रा उस समय भी विवादों में आ गए जब एक पत्रकार के सवाल पूछने पर वे उससे भिड़ गए। उन्होंने न केवल पत्रकार का मोबाइल छीनने की कोशिश की बल्कि धक्का-मुक्की और गाली भी दी।

बता दें कि लखीमपुर खीरी हिंसा की घटना 3 अक्टूबर को हुई थी। इस मामले में मुख्य आरोपी अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्र हैं। आरोपों के अनुसार विरोध कर रहे किसानों पर जो गाड़ियां चढ़ाई गई, उसमें एक में आशीष मिश्रा भी सवार थे। आशीष मिश्रा इस मामले में अक्टूबर से जेल में बंद हैं और केस की जांच जारी है।

टॅग्स :संसद शीतकालीन सत्रराहुल गांधीलोकसभा संसद बिललखीमपुर खीरी हिंसा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील