लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना संक्रमितों की संख्या के अनुपात में ऑक्सीजन की कमी: गहलोत

By भाषा | Updated: May 2, 2021 16:33 IST

Open in App

जयपुर, दो मई राजस्थान में ऑक्सीजन की कमी का मुद्दा एक बार फिर उठाते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को कहा कि राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या के अनुपात में ऑक्सीजन की कमी है। गहलोत ने विपक्षी पार्टी भाजपा के नेताओं व राज्य के सांसदों से सहयोग मांगा है कि वह राज्य की बात केंद्र सरकार के सामने उठाएं।

गहलोत ने ट्वीट किया,‘' राजस्थान में कोरोना संक्रमितों की संख्या के अनुपात में ऑक्सीजन की कमी है। प्रदेश भाजपा के नेताओं ने भी इस बात को माना है कि केन्द्र सरकार से प्रदेश को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिल रही है।'’

गहलोत के अनुसार,‘' मैं, नेता प्रतिपक्ष, उपनेता प्रतिपक्ष, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व प्रदेश के सभी सांसदों से अपील करता हूं कि वे केन्द्र सरकार में गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, रसायन मंत्री मनसुख मांडविया व भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से बातकर प्रदेश की ऑक्सीजन और दवाइयों का आवंटन बढ़ाने की मांग करें।'’

मुख्यमंत्री ने कहा, “जैसा कि सभी को विदित है कि हमारे तीन कैबिनेट मंत्रियों ने दिल्ली जाकर केन्द्र सरकार के सामने प्रदेश की स्थिति की जानकारी देकर ऑक्सीजन एवं दवाओं का आवंटन बढ़ाने की मांग की थी। कोरोना की स्थिति के कारण भले ही भाजपा नेता दिल्ली ना जाएं लेकिन वीडियो कॉन्फ्रेंस से केन्द्रीय मंत्रियों के साथ बैठक कर राज्य की मांग दृढ़ता से रखें।”

उन्होंने कहा,‘' यह समय राजनीति से ऊपर उठकर राज्य के लिए कार्य करने का है। हमारा प्रयास है कि केन्द्र और राज्य सरकार मिलकर कोरोना का मुकाबला करें। हमारा प्रयास है कि राजस्थान में कोई भी मरीज ऑक्सीजन की कमी से प्राण ना गंवाए, लेकिन इसके लिए हमें ऑक्सीजन की उचित मात्रा के आवंटन की आवश्यकता है।'

गहलोत ने कहा “ केन्द्र सरकार ने पूरे देश के ऑक्सीजन व रेमडेसिविर दवाई के उत्पादन पर नियंत्रण कर रखा है, इसलिए हम खुले बाजार से भी ऑक्सीजन व दवाई नहीं खरीद सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'