लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस शासित राज्यों में टीकों की नहीं बल्कि प्रतिबद्धता की कमी: रविशंकर प्रसाद

By भाषा | Updated: April 9, 2021 19:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिख देश में टीकों की कमी का आरोप लगाए जाने के चंद घंटों बाद ही केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने उन पर पलटवार करते हुए दावा किया कि कांग्रेस शासित राज्यों में टीकों की नहीं बल्कि प्रतिबद्धता की कमी है।

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर टीकों के निर्यात पर तत्काल रोक लगाने और हर जरूरतमंद के लिए टीकाकरण की मांग की थी।

प्रसाद ने ट्वीट कर कहा, ‘‘राहुल गांधी को यह पता होना चाहिए कि कांग्रेस शासित राज्यों में टीकों की कमी नहीं है बल्कि स्वास्थ्य देखभाल की बुनियादी प्रतिबद्धता में कमी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें अपनी पार्टी की सरकारों को पत्र लिखकर ‘वसूली’ रोकने को कहना चाहिए और उनके पास पड़े लाखों टीकों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।"

वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि देश में टीकों की कोई कमी नहीं लेकिन राहुल गांधी की ओर ध्यान देने वाले लोगों की कमी है।

उन्होंने पूछा, ‘‘राहुल गांधी ने अभी तक टीका क्यों नहीं लगवाया? क्या वह इसे लगवाना नहीं चाहते या फिर अपने किसी गुप्त विदेशी दौरों पर उन्होंने टीका लगवा लिया और उसके बारे में वह खुलासा नहीं करना चाहते?’’

राहुल गांधी ने आठ अप्रैल को लिखे इस पत्र में यह आरोप भी लगाया कि केंद्र सरकार की ओर से सही तरीके से क्रियान्वयन न किए जाने और उसमें ‘लापरवाही’ के कारण टीकाकरण का प्रयास कमजोर पड़ता दिख रहा है।

कांग्रेस नेता ने देश में कोरोना वायरस संक्रमण की नयी लहर आने और टीकाकरण की गति कथित तौर पर धीमी होने का भी उल्लेख किया। उन्होंने दावा किया कि यदि मौजूदा गति से टीकाकरण चलता रहा तो देश की 75 फीसदी आबादी को टीका लगाने में कई साल लग जाएंगे।

प्रसाद ने कहा, ‘‘ पार्ट टाइम (अंशकालीन) राजनीतिज्ञ के रूप में असफल होने के बाद क्या राहुल गांधी फुल-टाइम (पूर्णकालिक) लॉबिंग करने लगे हैं। उन्होंने लड़ाकू विमान कंपनियों के लिए लॉबिंग कर भारत में इनके अधिग्रहण अभियान को पटरी से उतारने की कोशिश की और अब वह विदेशी टीकों को मनमाना अनुमति देने की बात कर फार्मा कंपनियों के लिए लॉबिंग कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

क्राइम अलर्ट'कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा नाबालिग है': पति फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?