Kurhani assembly by-election 2022: जदयू ने नौंवे दौर की मतगणना के बाद बढ़त बनाई, मनोज सिंह कुशवाहा 1625 वोट से आगे

By सतीश कुमार सिंह | Published: December 8, 2022 12:42 PM2022-12-08T12:42:15+5:302022-12-08T12:43:17+5:30

Kurhani assembly by-election 2022: नौंवे दौर की मतगणना में भाजपा उम्मीदवार केदार गुप्ता को 50611 वोट प्राप्त हुए हैं जबकि जदयू उम्मीदवार मनोज सिंह कुशवाहा को 52302 मत प्राप्त हुए।

Kurhani assembly by-election 2022 bihar cm nitish kumar JDU lead ninth round counting, Manoj Singh Kushwaha ahead 1625 votes | Kurhani assembly by-election 2022: जदयू ने नौंवे दौर की मतगणना के बाद बढ़त बनाई, मनोज सिंह कुशवाहा 1625 वोट से आगे

भाजपा उम्मीदवार केदार गुप्ता और जदयू उम्मीदवार मनोज सिंह कुशवाहा के बीच है।

Highlightsकुढ़नी सीट पर हुए चुनाव में 13 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। भाजपा उम्मीदवार केदार गुप्ता और जदयू उम्मीदवार मनोज सिंह कुशवाहा के बीच है।राजद के वर्तमान विधायक अनिल कुमार सहनी को अयोग्य घोषित कर दिया गया था।

Kurhani assembly by-election 2022: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की कुढ़नी विधानसभा सीट पर उपचुनाव में चौथे दौर की मतगणना में जनता दल (यूनाइटेड) ने कांटे के मुकाबले में बढ़त बना ली है। इस सीट पर जदयू उम्मीदवार मनोज सिंह कुशवाहा ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी भाजपा उम्मीदवार केदार गुप्ता पर नौंवे दौर की मतगणना के बाद 1625 मतों की बढ़त बना ली है।

इस सीट पर नौंवे दौर की मतगणना में भाजपा उम्मीदवार केदार गुप्ता को 50611 वोट प्राप्त हुए हैं जबकि जदयू उम्मीदवार मनोज सिंह कुशवाहा को 52302 मत प्राप्त हुए। कुढ़नी सीट पर हुए चुनाव में 13 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं जिसमें से पांच निर्दलीय हैं। हालांकि मुख्य मुकाबला भाजपा उम्मीदवार केदार गुप्ता और जदयू उम्मीदवार मनोज सिंह कुशवाहा के बीच है।

इस सीट पर चुनाव कराने की जरूरत इसलिये हुई क्योंकि राजद के वर्तमान विधायक अनिल कुमार सहनी को अयोग्य घोषित कर दिया गया था। वर्ष 2020 में हुए चुनाव में सहनी ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी भाजपा के केदार गुप्ता को करीब 700 वोटों से पराजित किया था । इस बार उपचुनाव में इस सीट पर महागठबंधन से जदयू उम्मीदवार मनोज सिंह कुशवाहा चुनाव लड़ रहे हैं। 

Web Title: Kurhani assembly by-election 2022 bihar cm nitish kumar JDU lead ninth round counting, Manoj Singh Kushwaha ahead 1625 votes

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे