लाइव न्यूज़ :

कुंडली-सिंघू नाकेबंदी : हरियाणा सरकार ने किसानों से बातचीत करने के लिए समिति का गठन किया

By भाषा | Updated: September 15, 2021 22:26 IST

Open in App

चंडीगढ़, 15 सितंबर हरियाणा सरकार ने कुंडली-सिंघू बोर्डर पर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या- 44 से नाकाबंदी हटाने के लिए बुधवार को किसानों से वार्ता की खातिर एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया। किसान यहां केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के विरोध में धरना दे रहे हैं।

नाकाबंदी को लेकर सोनीपत के उपायुक्त (डीसी) ललित सिवाच की किसान प्रतिनिधियों के साथ बैठक करने के एक दिन बाद यह कदम उठाया गया है।

एक सरकारी बयान में मंगलवार को बताया गया कि उच्चतम न्यायालय ने एक रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए सोनीपत जिला प्रशासन से कहा है कि जनहित में आम लोगों को रास्ता मुहैया कराया जाए।

गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि बुधवार की शाम को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक हुई। उन्होंने कहा कि पिछले महीने के उच्चतम न्यायालय के आदेशों के परिप्रेक्ष्य में यह बैठक हुई।

बैठक में मौजूद रहे विज ने बाद में संवाददाताओं से कहा, ‘‘उच्चतम न्यायालय के आदेशों का अनुपालन करने के लिए अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) राजीव अरोड़ा की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है।’’

समिति के सदस्यों में डीजीपी, एडीजीपी (कानून-व्यवस्था) आदि शामिल होंगे।

सोनीपत के डीसी ने मंगलवार को किसानों से कहा था कि उच्चतम न्यायालय ने नोएडा निवासी मोनिका अग्रवाल की रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए आदेश दिया है कि सोनीपत जिले में कुंडली-सिंघू बोर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों को आम आदमी को जाने का रास्ता देना चाहिए और सड़क के एक किनारे उन्हें चले जाना चाहिए।

सरकारी बयान के मुताबिक, सिवाच ने कहा कि किसानों से सहयोग की उम्मीद की जाती है ताकि उच्चतम न्यायालय के निर्देशों का पालन किया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा