लाइव न्यूज़ :

लोक परंपरा व संस्कृति के रंगों से सराबोर हुई कुंभनगरी हरिद्वार

By भाषा | Updated: January 17, 2021 17:43 IST

Open in App

देहरादून, 17 जनवरी आगामी कुंभ के लिए तैयार हो रही धर्म नगरी हरिद्वार लोक परंपराओं व संस्कृति के रंगों से सराबोर हो उठी है जो श्रद्धालुओं के मन में आस्था का भाव जागृत करने के साथ ही उन्हें यहां की पौराणिक विरासत से भी रूबरू कराएगी ।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने इस संबंध में कहा कि राज्य सरकार 'दिव्य और भव्य' कुंभ के लिए प्रतिबद्ध है तथा प्रयास किए जा रहे हैं कि यहां आने वाले करोड़ों श्रद्धालु उत्तराखंड की लोक व सांस्कृतिक विरासत से भी रूबरू हों।

देवभूमि उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण व संवर्धन के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे गंभीर प्रयासों के तहत कुंभ के दौरान चित्रकला के जरिए इसे दर्शाया जा रहा है।

हरिद्वार- रुड़की विकास प्राधिकरण के ‘पेंट माई सिटी’ अभियान ने हरिद्वार की फिजा ही बदल दी है। यहां दीवारों व खाली स्थानों पर देवभूमि की परंपराओं और संस्कृति के रंग उकेरे गए हैं। कहीं देवी-देवताओं, धार्मिक परम्पराओं के तो कहीं लोक संस्कृति के चित्र सजीव हो उठे हैं।

कुंभ क्षेत्र में सरकारी भवनों समेत पुल, घाट आदि की दीवारों को धार्मिक मान्यताओं के पौराणिक और सांस्कृतिक चित्रों से सजाया गया है।

इसके पीछे का उद्देश्य यही है कि देश और दुनिया से आए श्रद्धालुओं के मन में आस्था भाव जागृत होने के साथ ही वे यहां की परंपरा, संस्कृति और पौराणिक विरासत से भी रूबरू हो सकें।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और हरिद्वार के स्थानीय विधायक मदन कौशिक ने बताया कि कुंभ मेला क्षेत्र को चित्रकला से सजाने में विभिन्न संस्थाओं का सहयोग रहा है।

उन्होंने कहा कि कुंभ की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और इस बार का कुंभ दिव्य और भव्य होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'