लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने शुगर मिल के मालिकों को दिया निर्देश, जल्द चुकायें किसानों का बकाया

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 21, 2018 13:16 IST

कुमारस्वामी ने किसानों और मिल मालिकों के प्रतिनिधियों से मिलने के बाद विधानसभा में संवादाताओं से बात करते हुए कहा, "मैंने प्रदेश भर के गन्ना किसानों के साथ मुलाकात की और उन्हें उच्च एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) तथा मिल मालिकों से बकाया दिलाने का आश्वासन दिया।"

Open in App

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने मंगलवार को राज्य के आंदोलित गन्ना किसानों के साथ बातचीत की और उन्हें उच्च न्यूनतम समर्थन मूल्य देने का आश्वासन दिया।

कुमारस्वामी ने किसानों और मिल मालिकों के प्रतिनिधियों से मिलने के बाद विधानसभा में संवादाताओं से बात करते हुए कहा, "मैंने प्रदेश भर के गन्ना किसानों के साथ मुलाकात की और उन्हें उच्च एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) तथा मिल मालिकों से बकाया दिलाने का आश्वासन दिया।"

राजधानी से 500 किलोमीटर दूर उत्तरपूर्व में बेगागावी में हजारों किसानों ने अपने परिवारों के साथ विरोध प्रदर्शन किया था, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने उनके साथ बैठक की। कुमारस्वामी ने कहा, "राज्य सरकार पहले से अधिक एमएसपी सुनिश्चित करेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि उन्हें कोई और परेशानी न हो।"

पिछली कांग्रेस सरकार ने पिछले साल गन्ना का 2,500 रुपये प्रति टन एमएसपी तय किया था, जबकि किसान 3,000 रुपये प्रति टन एमएसपी की मांग कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, "किसानों का दावा है कि मिल मालिकों के पास उनका 450 करोड़ रुपया बकाया है। जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अगले 15 दिनों में किसानों के बकाए का भुगतान सुनिश्चित करें।" उन्होंने कहा कि गुरुवार को गन्ना मिल मालिकों और प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक रखी गई है।

टॅग्स :एचडी कुमारस्वामीकिसान विरोध प्रदर्शनकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे