लाइव न्यूज़ :

कुलगाम एनकाउंटरः सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी को किया ढेर, एक जवान समेत 3 लोग जख्मी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 27, 2022 07:39 IST

रिपोर्ट के मुताबिक जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ सुरक्षाबल  इलाके में तलाशी अभियान चला रहे थे। इसी दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। 

Open in App
ठळक मुद्देमुठभेड़ में मारे गए आतंकी की पहचान अबू हुरारा के रूप में हुई है। आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में दो नागरिक और एक जवान घायल हो गये।

कुलगामः  जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के बटपोरा इलाके में सुरक्षाबलों ने सोमवार को मुठभेड़ में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी को मार गिराया। जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ में मारे गए आतंकी की पहचान अबू हुरारा के रूप में हुई है। हुरारा पाकिस्तानी आतंकवादी है जो प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से संबंधित था।

कश्मीर पुलिस के एडीजीपी ने बताया कि मारे गए आतंकी के पास से एक एके राइफल सहित आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है। वहीं आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में दो नागरिक और एक जवान घायल हो गये। तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

रिपोर्ट के मुताबिक जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ सुरक्षाबल  इलाके में तलाशी अभियान चला रहे थे। इसी दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसमें जैश-ए-मोहम्मद का एक आतंकवादी मारा गया। मुठभेड़ के बाद सुरक्षबलों ने तलाशी अभियान तेज कर दिया है।

 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीजैश-ए-मोहम्मद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम