कुढ़नी विधानसभा सीट उपचुनावः जदयू के कुशवाहा के सामने भाजपा प्रत्याशी गुप्ता, जानें मतदान और मतगणना कब

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 16, 2022 02:47 PM2022-11-16T14:47:29+5:302022-11-16T14:48:23+5:30

Kudhani assembly seat by-election: मुजफ्फरपुर जिले की कुढ़नी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 5 दिसंबर को मतदान होना है।

Kudhani assembly seat by-election2022 BJP candidate Kedar Prasad Gupta vs JDU Manoj Kushwaha Voting December 5 and counting December 8 | कुढ़नी विधानसभा सीट उपचुनावः जदयू के कुशवाहा के सामने भाजपा प्रत्याशी गुप्ता, जानें मतदान और मतगणना कब

कुढ़नी विधानसभा सीट का इससे पहले प्रतिनिधित्व राजद के अनिल कुमार सहनी करते थे। सीबीआई अदालत द्वारा धोखाधड़ी के एक मामले में सहनी को दोषी करार दिए जाने और तीन साल कैद की सजा सुनाए जाने के कारण इस सीट पर उपचुनाव अनिवार्य हो गया है।

Highlightsनामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 नवंबर है।उम्मीदवार 21 नवंबर तक नामांकन वापस ले सकते हैं।सीट पर मतगणना आठ दिसंबर को होगी।

पटनाः बिहार विधानसभा की कुढ़नी विधानसभा सीट उपचुनाव के लिए प्रदेश की सत्ताधारी जदयू और विपक्षी पार्टी भाजपा के उम्मीदवारों सहित अबतक कुल चार प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है।

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानाकारी के मुताबिक, कुढनी उपचुनाव के लिए जदयू और विपक्षी पार्टी भाजपा के उम्मीदवारों सहित अबतक कुल चार प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के मनोज कुशवाहा, जोकि प्रदेश में सत्ताधारी महागठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार हैं।

सोमवार को नामांकन दाखिल किया था जबकि भाजपा प्रत्याशी केदार प्रसाद गुप्ता ने आज नामांकन दाखिल किया। मुजफ्फरपुर जिले की कुढ़नी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 5 दिसंबर को मतदान होना है। इसके लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 नवंबर है जबकि उम्मीदवार 21 नवंबर तक नामांकन वापस ले सकते हैं।

इस सीट पर मतगणना आठ दिसंबर को होगी। कुढ़नी विधानसभा सीट का इससे पहले प्रतिनिधित्व राजद के अनिल कुमार सहनी करते थे। सीबीआई अदालत द्वारा धोखाधड़ी के एक मामले में सहनी को दोषी करार दिए जाने और तीन साल कैद की सजा सुनाए जाने के कारण इस सीट पर उपचुनाव अनिवार्य हो गया है।

Web Title: Kudhani assembly seat by-election2022 BJP candidate Kedar Prasad Gupta vs JDU Manoj Kushwaha Voting December 5 and counting December 8

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे