लाइव न्यूज़ :

कोविंद ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महिलाओं की अधिक भागीदारी का आह्वान किया

By भाषा | Updated: March 21, 2021 16:23 IST

Open in App

राउरकेला (ओडिशा), 21 मार्च राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महिलाओं की अधिक भागीदारी का रविवार को आह्वान किया।

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), राउरकेला के 18वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कोविंद ने कहा, ‘‘प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महिलाओं के विकास और उत्कृष्टता प्राप्त करने से हमारे राष्ट्रीय विकास में एक नया आयाम जुड़ेगा।’’

उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा खासकर विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग तथा गणित के क्षेत्र में अधिक संख्या में लड़कियों को जाना चाहिए।

हाल के एक सर्वेक्षण के हवाले से उन्होंने कहा कि भारत में इंजीनियरिंग तथा प्रौद्योगिकी संस्थानों में लड़कियों के पंजीयन की दर महज 20 फीसदी है।

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘लड़कियों को प्रौद्योगिकी क्षेत्र में शिक्षा प्राप्त करने और अन्य क्षेत्रों के समान ही इस क्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। हमारी बेटियां, बेटों को पीछे छोड़ रही हैं और कला तथा अन्य क्षेत्रों में उनके मुकाबले अधिक स्वर्ण पदक प्राप्त कर रही हैं।’’

कोविंद ने कहा कि एनआईटी राउरकेला में स्वर्ण पदक विजेता सात लोगों में से तीन लड़कियां हैं और अन्य केंद्रीय विश्वविद्यालयों में भी ऐसा ही है।

उन्होंने इस बात पर संतोष जताया कि ‘उन्नत भारत अभियान’ के तहत संस्थान पांच गांवों को गोद ले रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस