लाइव न्यूज़ :

भारतीय नौसेना का दूसरा पोत कोविड आपातकालीन राहत सामग्री लेकर सिंगापुर से रवाना

By भाषा | Updated: May 17, 2021 20:35 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, 17 मई भारतीय नौसेना का दूसरा पोत कोविड आपातकालीन राहत सामग्री लेकर सोमवार को सिंगापुर के चांगी नौसना अड्डे से भारत के लिए रवाना हुआ। इसमें विभिन्न क्षमता के 2,950 ऑक्सीजन सिलेंडर और अन्य चिकित्सा उपकरण शामिल हैं। सिंगापुर स्थित भारतीय उच्चायोग ने यह जानकारी दी।

राहत सामग्री में 18 क्रायोजेनिक ऑक्सीजन टैंकर, जिनमें से 15 भरे हुए हैं और 36 बाइपैप्स (सांस लेने में सहायता देने वाली मशीन) भी शामिल हैं।

उच्चायोग ने कहा कि 2950 ऑक्सीजन सिलेंडर में से 40 लीटर और 10 लीटर के 2750 सिलेंडर खाली हैं जबकि 40 लीटर की क्षमता वाले 200 सिलेंडर भरे हुए हैं।

नौसेना द्वारा विदेशों से मेडिकल ऑक्सीजन एवं अन्य चिकित्सा आपूर्ति लाने के लिए शुरू किए गए समुद्र सेतु-2 अभियान के तहत आईएनएस जलाश्व 15 मई को सिंगापुर पहुंचा था।

सिंगापुर से आपातकालीन आपूर्ति ले जाने वाला यह दूसरा पोत है, इससे पहले पांच मई को आईएनएस ऐरावत सिंगापुर से रवाना होकर 10 मई को विशाखापट्टनम पहुंचा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब