लाइव न्यूज़ :

भगवान अयप्पा के मंदिर में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए कोविड-19 निगेटिव प्रमाणपत्र अनिवार्य

By भाषा | Updated: December 20, 2020 20:45 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 20 दिसंबर सबरीमला स्थित भगवान अयप्पा मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को आरटी-पीसीआर जांच कराकर अपने साथ कोविड-19 निगेटिव होने का प्रमाणपत्र लाना होगा। इस मंदिर का प्रबंधन संभालने वाले त्रावणकोर देवस्वओम बोर्ड (टीडीबी) ने रविवार को यह बात कही।

टीडीबी के अध्यक्ष एन वासु ने कहा कि 26 दिसंबर से यहां आ रहे श्रद्धालुओं को अपने साथ आरटी-पीसीआर प्रमाणपत्र लेकर आना होगा और यह जांच 48 घंटे से पहले नहीं कराई गई हो।

वासु ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘आरटी-पीसीआर जांच के बाद प्राप्त कोविड-19 निगेटिव प्रमाणपत्र यहां आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए अनिवार्य होगा। यह जांच 48 घंटे से पहले नहीं कराई गई हो, अन्यथा उन्हें तीर्थाटन नहीं करने दिया जाएगा।’’

यह निर्णय केरल उच्च न्यायालय के हाल के निर्देश के आलोक में लिया गया है। वैसे उच्च न्यायालय ने इस मंदिर के लिए रोजाना तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ाकर 5000 कर दी है।

यह मंदिर 26 दिसंबर को मंडाला पूजा के बाद बंद हो जाएगा और फिर 31 दिसंबर को मकरविलक्कू पूजा के लिए खुलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

भारत अधिक खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग