लाइव न्यूज़ :

उप्र: ब्रिटेन से आने वाले सभी लोगों की कोविड-19 जांच अनिवार्य

By भाषा | Updated: December 23, 2020 17:00 IST

Open in App

लखनऊ, 23 दिसंबर ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए स्वरूप के मद्देनजर उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल में इस देश से आने वाले सभी लोगों के लिए कोविड-19 जांच अनिवार्य करने की घोषणा की है।

राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बुधवार को बताया कि कुछ देशों में कोरोना का नया स्ट्रेन मिला है जो बहुत तेजी से फैल रहा है।

उन्होंने अपील की कि जो लोग हाल ही में ब्रिटेन से लौट कर आए हैं, वे अपनी कोविड-19 जांच जरूर करा लें और संक्रमित नहीं होने पर भी करीब दस दिन घर में ही पृथक-वास में रहें।

उन्होंने कहा कि जो लोग अन्य यूरोपीय देशों से आए हैं, उन्हें भी कोई लक्षण होने पर अपनी जांच अवश्य करानी चाहिए।

अधिकारी ने कहा कि जो लोग ब्रिटेन से आए हैं उनके लिए जांच कराना अनिवार्य है।

प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश में 1233 नए लोगों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। इस समय प्रदेश में उपचाराधीन मामलों की कुल संख्या 16378 है। इनमें से 7215 घर में ही पृथक-वास में हैं और 1774 निजी अस्पतालों में अपना इलाज करवा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि अब तक 553019 लोग पूरी तरह ठीक होकर घर जा चुके हैं। इस समय प्रदेश में संक्रमणमुक्त होने की दर बढ़कर 95.74 हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'