लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: तमिलनाडु स्वास्थ्यकर्मियों के लिए 196.91 करोड़ रूपये की प्रोत्साहन राशि घोषित

By भाषा | Updated: November 3, 2021 17:15 IST

Open in App

चेन्नई, तीन नवंबर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने बुधवार को एक लाख से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों के लिए कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान उनकी सेवाओं को लेकर 196.91 करोड़ रूपये की प्रोत्साहन योजना शुरू की ।

इस योजना की शुरुआत करते हुए स्टालिन ने यहां फोर्ट सेंट जार्ज परिसर में सचिवालय में 13 कर्मियों को चेक प्रदान किया।

एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार 1,05,168 लाभार्थियों में 24,908 चिकित्सा अधिकारी, 26615 नर्स, 6791 सफाईकर्मी, 8658 ग्रामीण नर्स, 6083 प्रयोगशाला तकनीशियन एवं अन्य 32,113 स्वास्थ्य कर्मी हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि अलग अलग श्रेणियों के कर्मियों के लिए अलग अलग प्रोत्साहन राशि हैं और ये 15000, 20000 एवं 30000 रूपये हैं।

इस प्रोत्साहन राहत पहल को लेकर 26 अक्टूबर, 2021 को एक सरकारी आदेश जारी किया गया था। मई में, स्टालिन ने उन स्वास्थ्यकर्मियों के लिए इस योजना की घोषणा की थी जिन्होंने महामारी की दूसरी लहर के दौरान अप्रैल से जून, 2021 तक अपनी सेवा दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'