लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : केरल में 4700 नये मामले, आंध्र में 159 नये मरीज मिले

By भाषा | Updated: December 2, 2021 20:49 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम/अमरावती/लेह, दो दिसंबर केरल में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 4,700 नये मामले सामने आने के साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 51,40,090 हो गई है। वहीं, संक्रमण से 320 और मौतों के बाद मृतक संख्या बढ़कर 40,855 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी।

मौत के नए मामलों में ऐसे मामले में भी शामिल हैं जिन्हें किन्ही कारणवश पूर्व में मृतक संख्या में नहीं जोड़ा गया था।

विज्ञप्ति के मुताबिक केरल में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 4,128 मरीज संक्रमणमुक्त हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 50,66,034 हो गई है। विज्ञप्ति में बताया कि राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 44,376 हो गयी है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य के 14 जिलों में से तिरुवनंतपुरम में सर्वाधिक 850 नये मामले सामने आए। इसके बाद एर्णाकुलम में 794 जबकि कोझिकोड में कोरोना वायरस संक्रमण के 612 नये मामले दर्ज किए गए।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि केरल में बीते 24 घंटे के दौरान 59,702 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। राज्य में कुल 1,55,639 लोगों को निगरानी में रखा गया है, जिसमें से 4,802 लोग विभिन्न अस्पतालों में बने पृथक-वास में भर्ती हैं।

वहीं, आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 159 नये मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,73,252 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को एक बुलेटिन में इसकी जानकारी दी।

बुलेटिन में कहा गया है कि महामारी से एक और मरीज की मौत होने से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 14,444 हो गयी।

बुलेटिन के अनुसार, बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 169 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले मरीजों की की संख्या बढ़कर 20,56,670 हो गयी है। इसमें कहा गया है कि उपचाराधीन रोगियों की संख्या 2,138 हो गई है।

बुलेटिन के मुताबिक, संक्रमण के नये मामलों में विशाखापत्तनम में सर्वाधिक 28 नये मामले सामने आए जबकि चित्तूर में 23, पश्चिम गोदावरी में 21, गुंटूर और एसपीएस नेल्लोर में 18-18, कृष्णा में 15, अनंतपुरमू में 13 जबकि पूर्वी गोदावरी जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 10 नये मामले सामने आए।

कृष्णा जिले में कोविड-19 के एक मरीज की मौत हुई।

इस बीच, लद्दाख में कोविड-19 के 23 नये मामले सामने आने के साथ ही यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 21,601 हो गयी जबकि किसी मरीज की मौत नहीं होने से मृतकों की तादाद 214 पर है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

लद्दाख में अब तक कोविड-19 से 214 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें लेह में 156 और करगिल के 58 मरीज शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार, संक्रमण के सभी 23 नये मामले लेह में सामने आए।

अधिकारियों के मुताबिक लद्दाख में 14 और मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिससे केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 20,102 हो गयी।

अधिकारियों के मुताबिक, लद्दाख में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 285 हो गयी है, जिनमें से 259 मरीज लेह में और 26 मरीज कारगिल में हैं।

लद्दाख में बीते 24 घंटे के दौरान 1,198 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे