लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: ओडिशा में संक्रमण के 364 नए मामले आए सामने, तीन और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 23, 2020 13:54 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 23 दिसंबर ओडिशा में 364 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बुधवार को बढ़कर 3,27,279 हो गई, जिनमें से तीन और लोगों की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 1,846 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य के 30 में से 25 जिलों में संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 210 मामले पृथक-वास केंद्रों में सामने आए हैं।

सुंदरगढ़ में सर्वाधिक 64 नए मामले सामने आए। इसके बाद खुर्दा में 42 और मयूरभंज में 26 नए मामले सामने आए हैं।

अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में बौध, कंधमाल, मलकानगिरी, ढेंकनाल और देवगढ़ में संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया।

उन्होंने बताया कि राज्य में संक्रमण से तीन और लोगों की मौत हो जाने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 1,846 हो गई है। इसके अलावा कोरोना वायरस से संक्रमित 53 अन्य लोगों की किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी के कारण मौत हो गई है।

राज्य में 3,036 संक्रमित लोगों का उपचार चल रहा है, जबकि 3,22,344 लोग संक्रमित होने के बाद ठीक हो चुके है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में अब तक 67 लाख से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है, जिनमें से मंगलवार को 34,823 नमूनों की जांच हुई। ओडिशा में संक्रमण दर 4.88 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos