लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 ः केरल में 31,445 और मेघालय में 354 नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: August 25, 2021 19:11 IST

Open in App

कोविड-19 के केरल में बुधवार को 31,445 और मेघालय में 354 नए मामले सामने आए हैं। केरल में संक्रमण के 31,445 नए मामले सामने आने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 38,83,429 हो गई। वहीं 215 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 19,972 हो गई। इससे पहले राज्य में 20 मई को 30 हजार से ज्यादा 30,491 मामले सामने आए थे। राज्य सरकार की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार बुधवार को जांच संक्रमण दर 19 फीसदी के पार हो गई। ओणम के बाद चिकित्सा विशेषज्ञों ने संक्रमण दर 20 फीसदी के पार जाने और नए मामलों में वृद्धि की आशंका जताई थी। बकरीद के मौके पर राज्य में प्रतिबंधों में छूट दिए जाने के बाद 27जुलाई से केरल में रोजाना ही 20,000 से ज्यादा या इसके आसपास मामले सामने आ रहे हैं। यहां फिलहाल 1,70,292 मरीजों का उपचार चल रहा है। मेघालय में बुधवार को संक्रमण के 354 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 74,586 हो गई। वहीं सात और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,292 हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ईस्ट खासी हिल्स जिले में संक्रमण के सबसे ज्यादा 214 मामले सामने आए हैं। शिलांग इसी जिले का हिस्सा है। वहीं इसके बाद री-भोई से 45 और वेस्ट खासी हिल्स से 27 मामले सामने आए। यहां 2,815 मरीजों का उपचार चल रहा है। राज्य में अब तक 12.98 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर