लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: कर्नाटक में 16,604, केरल में 12,300 और आंध्र प्रदेश में 7,943 नए मामले

By भाषा | Updated: May 31, 2021 21:50 IST

Open in App

बेंगलुरु/तिरुवनंतपुरम/अमरावती/हैदराबाद, 31 मई कोविड-19 के सोमवार को कर्नाटक में 16,604, केरल में 12,300, आंध्र प्रदेश में 7,943 और तेलंगाना में 2,524 नए मामले सामने आए। राज्यों के स्वास्थ्य विभाग से यह जानकारी मिली है।

कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 16,604 नए मामले सामने आए और 411 लोगों की संक्रमण की वजह से मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 26.04 लाख और मृतकों की संख्या बढ़कर 29,090 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में बताया कि सोमवार को 44,473 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए। कुल 16,604 नए मामलों में से 3,992 बेंगलुरु शहरी क्षेत्र से सामने आए हैं। राज्य में अब 3,13,730 मरीजों का उपचार चल रहा है और संक्रमण दर 13.57 फीसदी तथा मृत्यु दर 2.47 फीसदी है।

केरल में पिछले 24 घंटे में 12,300 नए मामले सामने आए। वहीं, 174 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 8,815 हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 24,96,554 हो गई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, नए मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या ज्यादा रही। राज्य में 28,867 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद कुल स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 23,10,385 हो गई। वहीं, अभी 2,06,982 मरीजों का उपचार चल रहा है। तिरुवनंतपुरम में सबसे ज्यादा 1,750 नए मामले सामने आए हैं।

आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 7,943 नए मामले सामने आए और 19,845 लोग संक्रमण मुक्त हुए। वहीं, इस अवधि में 98 और लोगों की मौत संक्रमण की वजह से हो गई। राज्य में संक्रमण के मामलों में गिरावट हो रही है।

ताजा बुलेटिन में बताया गया कि राज्य में संक्रमण के अब तक 16,93,085 मामले सामने आए हैं। वहीं, 15,28,360 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं जबकि अब तक कुल 10,930 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में संक्रमण दर 8.79 फीसदी है जबकि स्वस्थ होने की दर 89.5 फीसदी और मृत्यु दर 0.64 फीसदी है।

उधर, तेलंगाना में सोमवार को 2,524 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5.78 लाख के पार चली गई। वहीं, 18 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 3,281 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में बताया कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम में सबसे ज्यादा 307 नए मामले सामने आए। इसके बाद नलगोंडा में 183 और रंगारेड्डी में 142 मामले सामने आए।

वहीं पिछले 24 घंटे में 3,464 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने से कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 5,40,986 हो गई। राज्य में 34,084 मरीजों का उपचार चल रहा है। राज्य में संक्रमण के अब तक 5,78,351 मामले सामने आए हैं।

इसी बीच, राज्य सरकार ने राज्य संचालित तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम, ऑटोरिक्शा और कैब के सभी चालकों को तीन जून से कोविड-19 टीके की खुराक देने का निर्णय लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां