लाइव न्यूज़ :

कोटा में इस साल सुसाइड का 17वां मामला आया सामने, एक और छात्र ने दी जान, मेडिकल की तैयारी के लिए यूपी से आया था मनजोत

By विनीत कुमार | Updated: August 3, 2023 13:29 IST

कोटा में एक और छात्र द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए यूपी से आए एक छात्र का शव आज उसके हॉस्टल के कमरे में मिला। छात्र इसी साल की शुरुआत में कोटा आया था।

Open in App

कोटा: राजस्थान के कोटा में मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे एक छात्र ने आज कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। इसी के साथ कोटा में इस साल आत्महत्या करने वालों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है। कोटा में हर साल लाखों बच्चे पढ़ाई और करियर को संवारने के लिए मेडिकल-इंजीनियरिंग आदि की तैयारी के लिए आते हैं। हालांकि, यहां आत्महत्या की संख्या में वृद्धि ने चिंता बढ़ा दी है। 

सामने आई जानकारी के अनुसार आत्महत्या करने वाले छात्र की पहचान मनजोत छाबड़ा के तौर पर हुई है। वह उत्तर प्रदेश के रामपुर का रहने वाला था। वह इस साल की शुरुआत में कोटा आया था और NEET की तैयारी के लिए एक कोचिंग सेंटर में दाखिला लिया था। आज सुबह वह अपने छात्रावास में मृत पाया गया।

इस घटना ने एक बार फिर कोटा में छात्रों द्वारा आत्महत्या की परेशान करने वाली प्रवृत्ति को सामने ला दिया है। हर साल, देश भर से लाखों छात्र देश के शीर्ष इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए इस प्रमुख शिक्षा केंद्र में आते हैं।

पिछले कुछ वर्षों में कोटा असफलता, तनाव और निराशा के कारण आत्महत्या करने वाले छात्रों के मामले में सुर्खियों में रहा है। पिछले साल कोटा में छात्रों द्वारा आत्महत्या के कम से कम 15 मामले दर्ज किये गये थे।

टॅग्स :KotaनीटNEET
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारतDelhi: राजस्थान से आ रही बस करोल बाग में पलटी, 25 यात्री घायल; 2 की हालत नाजुक

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम