लाइव न्यूज़ :

कोलकातावासियों ने दुर्गापूजा को ‘सांस्कृतिक विरासत’ के दर्जे के लिए यूनेस्को को धन्यवाद दिया

By भाषा | Updated: December 22, 2021 20:51 IST

Open in App

कोलकाता, 22 दिसंबर कोलकाता के दुर्गापूजा उत्सव को ‘अमूर्त सांस्कृतिक विरासत’ घोषित करने पर यहां के निवासियों ने बुधवार को विशाल रैली कर यूनेस्को को धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस रैली में दूर्गा पूजा आयोजक से कलाकार तक, जनप्रतिनिधियों से लेकर आम लोगों तक, ने हिस्सा लिया। यह करीब दो किलोमीटर लंबी रंगारंग रैली शहर के केंद्र डोरिना स्थित ललित कला अकादमी से शुरू हुई। रैली में शामिल हुए लोगों ने हाथों में तख्तियां ली हुई थी जिनपर लिखा था, ‘‘धन्यवाद यूनेस्को’। इस दौरान बंगाल में दूर्गा पूजा के अभिन्न अंग माने जाने वाले ‘ढाक’ की भी आवाज सुनाई दे रही थी।

रासबिहारी से विधायक और दुर्गोत्सव के सदस्य देबाशीश कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया,‘‘हम यहां पश्चिम बंगाल की आत्मा दुर्गा पूजा को यूनेस्को की ओर से दिए गए सम्मान का जश्न मनाने के लिए एकत्र हुए हैं। इस त्योहार को विश्वस्तर पर प्रोत्साहित करने की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पहल को यह मान्यता है।’’

मूर्तिकार सनातन डिंडा ने कहा, ‘‘इस शानदार खबर (यूनेस्को की मान्यता) को सुनकर मैं अपने खुशी के आंसू को रोक नहीं पाया।’’

रैली में सैकड़ों की संख्या में ढाकियों (विशेष ढाक बजाने वाले) के अलावा पुरुलिया के छाउ नृत्य करने वालों की टोली भी शामिल हुई। रैली में महिलाएं पारंपरिक सफेद रंग की लाल किनारी वाली साड़ी पहने नजर आईं।

गौरतलब है कि 15 दिसंबर को यूनेस्को ने कोलकाता के दुर्गा पूजा उत्सव को ‘ अमूर्त सांस्कृतिक विरासत’ का दर्जा दिया था। इस कदम की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रशंसा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब