लाइव न्यूज़ :

Holi 2022 पर "मोदी पिच्चकारी" की अचानक बढ़ती खूब डिमांड से बहुत खुश है दुकानदार, हर्बल गुलाल के साथ पीएम मोदी की फोटो वाले वाटर गन को लोग कर रहें है खूब पसंद

By आजाद खान | Updated: March 16, 2022 11:06 IST

Holi 2022: कोलकाता के बाजारों में "मोदी पिच्चकारी" के साथ हर्बल गुलाल की भी खूब मांग है। होली पर लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहोली पर इस बार कोलकाता के बाजारों में "मोदी पिच्चकारी" छाया गया है। बच्चों में "मोदी पिच्चकारी" की खूब क्रेज है और इससे इसकी डिमांड भी खूब बढ़ी है। दो सालों के लंबे बंद के बाद इस साल होली पर बाजार खुले हैं।

Holi 2022:होली के मौके पर कोलकाता का बाजार गर्म है और इसकी गर्मी "मोदी पिच्चकारी" ने और बढ़ा दी है। पीएम नरेन्द्र मोदी की बढ़ती लोकप्रियता और हाल ही में भाजपा के यूपी चुनाव में जीत ने पीएम मोदी को कोलकाता में फिर से चर्चित कर दिया है। दुकानदारों का मानना है कि पिछले दो सालों से उनकी कोई कमाई नहीं हो रही थी लेकिन अब बाजार खुला है और "मोदी पिच्चकारी" की अचानक होली पर मांग बढ़ने से उन्हें अच्छी कमाई की उम्मीद है। आपको बता दें कि केवल "मोदी पिच्चकारी" ही नहीं बल्कि अन्य होली के रंग वाले खिलाने और पिच्चकारियों की भी डिमांड बढ़ी है। 

बच्चों में फेमस हुई "मोदी पिच्चकारी"

कोलकाता के बड़ा बाजार होलसेल मार्केट के दुकानदारों का कहना है कि इस बार उनके पास "मोदी पिच्चकारी" आई है जो बच्चों को खूब पसंद हो रही है। बताया जा रहा है कि कोलकाता के बाजारों में "मोदी पिच्चकारी" के आने का कारण पीएम मोदी की लोकप्रियता और हाल में ही यूपी चुनाव में जीत है। वैसे तो पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी पहले से ही काफी फेमस है। लेकिन हाल में ही वे ज्याजा चर्चित हो गए हैं जिसके वजह से वे कोलकाता के बाजारों में भी दिख रहे हैं।

"मोदी पिच्चकारी" के साथ लोगों को भा रहा है हर्बल गुलाल

"मोदी पिच्चकारी" के साथ हर्बल गुलाल की भी खूब मांग है क्योंकि लोग लोग आजकल हर्बल सामान को ज्यादा पसंद करते हैं। दुकानदारों ने यह भी कहा कि इन सब के अलावा बलून और पीएम मोदी की फोटो वाली गन को भी लोग खूब खरीद रहे हैं। इन सब के अलावा सुपर हीरो के डिजाइन वाले कई मास्क का भी इस बार चलन है। वैसे तो हर साल कुछ न कुछ नया थीम होली पर आता है जिसको लेकर बाजार में कई घरेलू प्रोडक्ट्स उतरते हैं, लेकिन "मोदी पिच्चकारी" इस बार उन्हें अच्छी कमाई देने वाला है। 

कोविड19 ने तोड़ दी थी बाजार की कमर

दुकानदारों का कहना है कि पिछले दो सालों से कोविड19 के कारण वे कुछ बिक्री नहीं कर पा रहे थे, लेकिन इस साल बाजार के खुलने से उन्हें राहत है। साथ ही बाजार में आए "मोदी पिच्चकारी" जैसे नए प्रोडक्टस से दुकानदारों को होली पर अच्छी कमाई की उम्मीद है। वहीं ग्राहकों का कहना है कि इस साल बाजार तो खुले हैं लेकिन सामानों की कीमत बहुत बढ़ गई है। होली की बाजार करने आई पारुल ने बताया कि उनके बच्चे होली पर वाटर गन और बलून की मांग कर रहे हैं, वहीं वे लेने आई हैं। 

टॅग्स :होलीकोलकातानरेंद्र मोदीपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?